RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : धान खरीदी की आरंभिक तैयारियों के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़) 20 जून।आगामी विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा शामिल हुए। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की आरंभिक तैयारी की समीक्षा की गई। मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक में धान उपार्जन हेतु बारदाने की व्यवस्था और किसान पंजीयन खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में खाद्य विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस., कृषि विभाग की सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, सचिव राजस्व अविनाश चंपावत, सचिव सहकारिता सी.आर.प्रसन्ना, विशेष सचिव खाद्य के.डी.कुंजाम, प्रबंध संचालक मार्कफेड रमेश शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शिव -वंदना !

rktvnews

रांची:पद्मश्री अशोक भगत लिखित पुस्तक “परंपरा और प्रयोग का हुआ विमोचन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का किया निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

नई दिल्ली:राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का ध्यान तकनीकी रूप से उन्नत और भविष्य के लिए तैयार सेना बनाने पर है।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड द्वारा विश्व टीबी दिवस पर ‘‘100 दिन सघन टीबी उन्मूलन’’ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment