RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण जिला के चतुर्दिक विकास हेतु जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत:जिलाधिकारी

सारण/छपरा 30 अगस्त। आज समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर संवाददाता सम्मेलन में जिला के मीडियाकर्मीयो को सम्बोधित कर विगत महिनों में जिला प्रशासन के द्वारा किये गए प्रमुख कार्यों की जानकारी दे रहे थे। सर्वप्रथम जिलापदाधिकारी के द्वारा विकासात्मक कार्यों में बाधक पूर्व से चली आ रही समस्याओं की जानकारी दी गई। तत्पश्चात समस्याओं के समाधान हो जाने की जानकारी दी गई। इसी क्रम में खनुआ नाला पर अतिक्रमण के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए जिला पदाजिकारी महोदय ने जानकारी दी कि उच्च न्यायालय एवं एन.जी.टी. के आदेश के अनुपालन में कार्य सही दिशा में प्रगति पर है। वर्तमान में खनुआ नाला पर बने दुकानों के लगभग 250 दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। माइकिंग भी करवाया जा रहा है। तय समय के पश्चात प्रशासन संरचनाओं को हटाने का कार्य प्रारम्भ करेगा। सांढ़ा ढाला ओवरब्रिज के पास सड़क के चौड़ीकरण के साथ पानी के निकासी हेतु नाली बनाने से संबंधित योजना को प्रशासनिक स्वीकृति देने एवं निविदा के जरिए बारिश के बाद कार्य प्रारम्भ हो कर दिये जाने की जानकारी दी गयी। बारिश के मौसम के तुरंत बाद शहर के क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मति हेतु निर्माण कार्य करवाये जाने की भी जानकारी दी गया। सड़क मरम्मति का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जाएगा।
शहर के डबल डेकर के निर्माण कार्य में जमीन अधिग्रहण से संबंधित विवादों के निपटारा हो जाने की जानकारी दी गई। लगातार समाचार पत्रों में इस संबंध में सकारात्मक खबरों के प्रकाशित होने से माहौल बनाने में सहयोग करने हेतु मीडिया को जिला पदाधिकारी ने धन्यवाद दिया। जिला के चतुर्दिक विकास के लिए महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतमाला परियोजना, राम जानकी पथ, शेरपुर दिघवारा सड़क परियोजना से सारण जिला का विकास त्वरित गति से हो सकेगा। भविष्य के दृष्टिकोण से यातायात को सुलभ बनाने हेतु परसा, गरखा, अमनौर बाईपास के निर्माण कार्य को प्रारम्भ कर दिये जाने की जानकारी दी गई। एन. एच. 19 के निर्माण कार्य में बाधक भू-अर्जन से संबंधित सभी समस्याओं के निदान कर लिये जाने की जानकारी दी। क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज के संबंध में परियोजना निदेशक से पत्राचार कर अविलम्ब मरम्मति किये जाने जानकारी दी गई है। जिले में बिजली के निर्बाध आपूर्ति हेतु नया ग्रिड लगभग 950 करोड़ का बनाये जाने का प्रस्ताव होने की जानकारी दी गयी। इस संबंध में जमीन का चयन कर सरकार को भेजने की जानकारी दी गई। बताया गया कि ग्रिड के निर्माण के पश्चात जिले में बिजली की आपूर्ति में उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।
जिला में खेल-कूद को बढ़ावा देने के उदेश्य से नया बैडमिंटन कोर्ट बनाने एवं क्रिकेट खेलने हेतु मैदान को विकसित करने की जानकारी दी गई। बताया गया कि इण्टर स्टेट बैंडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु कम से कम तीन स्तरीय बैंडमिंटन कोर्ट का होना आवश्यक होता है। इसी को ध्यान में रखते हेतु इण्डोर बैंडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि जिला में राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगित आयोजित की जा सके। हाल ही में जिला में औद्योगिक निवेश हेतु सफल इन्वेस्टर मीट की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी महोदय ने इस संबंध जानकारी दी कि उद्योग लगाने हेतु इच्छुक निवेशकों ने जमीन की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने हेतु अनुरोध किया है। इस संबंध में जमीन की खोज कर बियाडा के अंतर्गत निवेशकों को जल्द ही जमीन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। जिला में शैक्षणिक माहौल को प्रगाढ़ करने हेतु उपलब्ध पुस्तकालयों को विकसित कर रोडिंग हब में विकसित करने हेतु प्रयास प्रारम्भ कर दिये जाने की जानकारी दी गयी। जिले में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा विषयवार शैक्षणिक वीडियो तैयार करने हेतु आधुनिक रिकार्डिंग स्टुडियो तैयार करने की जानकारी दी गई। पाठ्यक्रम पर आधारित विभिन्न विषयों के वीडियो को सारण गुरू वीडियो के नाम से यूट्यूब पर चलाया जाएगा। इन वीडियो के माध्यम से वैसे विद्यालयों में उन विषयों की पढ़ाई सुगमता पूर्वक हो सकेगी, जिन विषयों के शिक्षक उस विद्यालय में नही होंगे।
सारण जिला के प्रसिद्ध मिठाई एवं खाद्य पदार्थों को जी.आई. टैग दिलवाया जाएगा। इससे जिला के ब्राडिंग में मदद मिलेगी। फिलहाल माँझी के एटम बाम एवं दिघवारा के खुरचन को जी.आई. टैग दिलवाने हेतु प्रयास के प्रारम्भ किये जाने भी जानकारी दी गई। जिला के सिक्की आर्ट को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु कार्य प्रारम्भ किया गया है। पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सिल्हौरी, चिरौद एवं अन्य स्थलों को विकसित करने हेतु कला संस्कृति एक युवा विभाग के सहयोग से कार्य योजना बनाए जाने की जानकारी दी गई। जिला में बस स्टैंड एवं टेप्पू स्टैंड हेतु जमीन खोजे जाने की जानकारी दी गई। जिला में स्थापना दिवस के प्रारम्भ किये जाने के साथ-साथ सारण महोत्सव की शुरुआत करने की जानकारी दी गई। अगले वर्ष माह मार्च में इन कार्यक्रमों की शुरुआत करने की मंशा जताई गई। जिला में आर्गेनिक खेती को बढावा दिलाने के उद्देश्य से आर्गेनिक प्रोडक्ट के मार्केटिंग को बढ़ावा देने की कार्ययोजना बनाये जाने की जानकारी दी गयी। दी। शहर के थाना चौका से दारोगा राय चौक के बीच सड़क को आकर्षक एवं आधुनिक बनाने हेतु विशेष योजना बनायी जाएगी। इसमें कई स्तरों पर कार्य करने की योजना है। इनमें दीवालों पर आकर्षक चित्रकारी, बेडिंग जोन का निर्माण, आकर्षक फूलों के पौधों को लगाना एवं अन्य तरह के कार्य शामिल हैं।
अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी मीडियाकर्मियों से विभिन्न विषयों पर फीडबैक भी लिया। उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों को सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:समत्व भवन में हुई विभागीय समीक्षा!उद्योगविहीन इलाकों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर करें फोकस – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कीट को मिला पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड 2023।

rktvnews

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023

rktvnews

उज्जैन:संभागायुक्त श्री गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का सन्देश दिया।

rktvnews

रायपुर : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का कड़ाई से होगा पालन।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा व जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न!दिये जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment