RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:महासंघ गोप गुट ने मनाई कॉमरेड योगेश्वर गोप की 16वीं पुण्यतिथि।

आरा/भोजपुर 24 अक्टूबर।आज मजदूर कर्मचारी आंदोलन के महानायक कॉमरेड योगेश्वर गोप की 16वी पुण्य तिथि महासंघ गोपगुट भोजपुर के जिला कार्यालय मील रोड आरा में पूरे जोश के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के संचालन उमेश कुमार सुमन जिला सचिव महासंघ गोप गुट भोजपुर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद सिंह जिला अध्यक्ष महासंघ गोपगुट भोजपुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉमरेड योगेश्वर गोप के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर कॉमरेड यदुनंदन चौधरी ने किया और बारी बारी से उपस्थित सभी स ने फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 1मिनट का मौन रखकर किया। और कॉमरेड योगेश्वर गोप अमर रहे का का गगनभेदी नारा बुलंद किया। उपस्थित संघ महासंघ के लीडर्स ने चर्चा करते हुए कहा कि देश के कर्मचारी मजदूर किसान के आंदोलन के महानायक कॉमरेड योगेश्वर गोप के संघर्ष को हमे अपने विभाग और जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।
वक्ताओं में जानकी प्रसाद ,सुधीर कुमार केशरी, अवधेश पासवान, मनोज कुमार राजेश राम सत्यनारायण यादव संजय कुमार सिंह, उमा शंकर सिंह, अनील कुमार ,रमेश कुमार यादव, रामकुमार गोबिंद ,बृजकुमार पासवान, जयराम सिंह, गौतम कुमार ,अभिमन्यु साहू सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने संघ को विस्तारित करने पर विचार किया साथ ही जिला प्रशासन को भी लंबित मांगों पर विचार कर जल्द से जल्द निस्पादन करने को कहा गया अन्यथा किसी भी समय आंदोलन शुरू किया जाएगा।ops पुराना पेंशन लागू ऑल इंडिया में होना चाहिए। निजीकरण समाप्त हो, स्थाई पद पर बहाली है, संविदा कर्मी को भी राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारी, ओडिशा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

बक्सर: चौसा थर्मल पावर प्लांट का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 25-26 में 1 बिलियन टन माल ढुलाई का आंकड़ा पार किया।

rktvnews

बिहार:अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री।

rktvnews

फर्जी गुरु पढ़ा रहे बच्चों को नैतिकता का पाठ🤪राज्य सरकार और निगरानी विभाग सख्त।

rktvnews

सीमा संतरी सुत

rktvnews

Leave a Comment