RK TV News
खबरें
Breaking News

संवेदनशीलता की मिसाल : मांगते ही आकाश को मिली बैसाखी, आसान होगी जिंदगी की राह

खैरागढ़/छग (रवींद्र पांडेय) 14 जुलाई। प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का एक मानवीय उदाहरण जिला समाज कल्याण विभाग में देखने को मिला है। ग्राम कालेगोंदी (गंडई) के निवासी आकाश कुमार लोधी (पिता किशुन लोधी) को विभाग की मदद से नया हौसला मिला है।
आकाश कुमार का एक पैर न होने के कारण उन्हें रोजाना के काम करने और कहीं भी आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बैसाखी की उम्मीद लेकर आकाश खुद समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को अपनी परेशानी बताई और सहायक उपकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा किए।
मामले की गंभीरता और आकाश की तकलीफ को देखते हुए समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक कमलेश कुमार पटेल ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने मौके पर ही आकाश को बैसाखी प्रदान की, ताकि उन्हें आगे और परेशान न होना पड़े।
बैसाखी हाथ में आते ही आकाश के चेहरे पर राहत और खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि अब वे अपने घरेलू काम और जरूरी काम खुद कर सकेंगे। त्वरित सहायता के लिए आकाश ने जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

Related posts

भोजपुर:एसडी विद्याकुल कोचिंग सेंटर में राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए निःशुल्क पुस्तक वितरित।

rktvnews

महिला मोर्चा की पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित!प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करेगी महिला मोर्चा:जिला अध्यक्ष ममता सिंह।

rktvnews

बागपत:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष व सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘लीडरशिप लिगेसी’ पर पुस्तक।

rktvnews

रायपुर : औषधि पादप बोर्ड द्वारा जड़ी-बूटी पीसने के ‘पल्वालाईजर’ मशीन का वितरण

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment