RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

एमएसएमई का दो दिवसीय कार्यशाला 31 अगस्त से।

आरा/भोजपुर ( अमरेश सिंह)30 अगस्त।भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की ओर से आरा ग्रैंड होटल में गुरुवार 31 अगस्त से 1 सितंबर तक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। भोजपुर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स भोजपुर एवं महिला कला केंद्र एवं एवं बिहार राज्य के अन्य उद्योग संघों चैंबर्स एवं जिले में कार्यरत एवं चिन्हित कलास्टरों के सहयोग से खरीद व विपणन सहायता योजना का आयोजन किया गया है । इसका मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को नई बाजार सुविधा ,नई बाजार सृजन ,बेहतर पैकेजिंग राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलान ,राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेना Zed सर्टिफिकेशन ,क्लस्टर विकास योजना ,डिजिटल एडवरटाइजिंग ,ई-मार्केटिंग, Gem portalआदि के बारे में जागरूक करना है । इसका उद्घाटन डीएम राजकुमार द्वारा किया जाएगा । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान सचिव बिहार सरकार ,केंद्र सरकार बैंक ,उद्योग ,संघो इत्यादि के वरिष्ठ अधिकारी गण भाग लेंगे ।इसकी अध्यक्षता कार्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार आईईडीएस करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्य विजय जैन महासचिव भोजपुर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ,अनीता गुप्ता अध्यक्ष भोजपुर महिला कला केंद्र ,जेपी सिंह सहायक महाप्रबंधक राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम पटना ,श्याम किशोर पटेल महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भोजपुर व अन्य एमएसएमई हित धारक शामिल होंगे।

Related posts

मातृभाषा संस्कृति की संवाहक है और संरक्षक भी!सार्वजनिक जीवन में मर्यादा से रहें।

rktvnews

बागपत:किसान दिवस बैठक में जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश।

rktvnews

चतरा:टंडवा एनटीपीसी के उडान खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में प्रस्तावित हाई-स्पीड और हाई-डेंसिटी कॉरिडोर और राज्य बीओटी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

दरभंगा:कृषि यांत्रिकरण मेला 2023 का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: माले नेताओं ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment