जिलाधिकारी, सिवान की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई।
RKTV NEWS/सिवान(बिहार)24नवंबर। शनिवार को जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला के किसान भाइयों से उत्पादकता एवं आमदनी बढ़ाने हेतु वैज्ञानिक ढंग से खेती करने व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने जिला के किसान भाइयों से खेतों में पराली न जलाने का आह्वान किया। जिला कृषि पदाधिकारी को फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रों पर किसानों को राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त अनुदान की जानकारी देने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने का निर्देश दिया।
पराली जलाने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सुसंगत दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया।
मृदा एवं फसल अवशेष प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में गाँव-गाँव में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।

