RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 30 अगस्त। भोजपुर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर चांदी थाना अंतर्गत बाइक लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।आरोपी चांदी थाना के सलेमपुर गांव का छोटू कुमार बताया जाता है ।पुलिस ने बताया कि हथियार का भय दिखाकर बाइक की लूट की गई थी ।28 अक्टूबर 22 की रात्रि 8:30 बजे धनडीहा के कृष्ण कुमार पांडे जेल रोड से निकलकर जमीरा के रास्ते चांदी की तरफ से अपने घर बाइक से जा रहे थे कि चांदी जमीरा रोड में मुर्गी फार्म के सामने जमीरा गांव की तरफ से अपाचे मोटरसाइकिल पर चार युवक आए और हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल लूट ली। इस संबंध में वादी के बयान पर प्राथमिक की दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी है व बाइक बरामदगी के लिए विशेष टीम का गठन किया ।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में चांदी थाना अध्यक्ष की देखरेख में अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।

Related posts

चतरा:विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण: SPDRR के माध्यम से बिहार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में नई पहल।

rktvnews

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ।

rktvnews

भोजपुर:नितीश-मोदी सरकार मे अपहरण,हत्या,बलात्कार जैसी घटना हो गई है आम, बिहार पुलिस केवल दारू -बालू से अवैध वसूली मे है व्यस्त : मनोज सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 सितंबर 26

rktvnews

Leave a Comment