RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जिला स्वीप शुभंकर वोटुड़ी और मतदाता जागरूकता गीत लोकतंत्र का आह्वान का विमोचन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 24 अगस्त। आगामी विधानसभा आम चुनाव -2023 में आमजन की भागीदारी बढ़ाने, मतदाताओं को मतदान के प्रति संवेदनशील बनाने और जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
जिले में स्वीप गतिविधियों को प्रभावी बनाने और मतदाताओं को स्थानीय भाषा में प्रेरित करने के लिए जिला स्वीप शुभंकर वोटुड़ी का लोकार्पण व मतदाता जागरूकता गीत लोकतंत्र का आह्वान का विमोचन गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार, अति. जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार यादव, एसीईओ सुनील छाबड़ा, एपीआरओ श्री राजपाल लंबोरिया, शुभंकर का डिजाइनर और मतदाता जागरूकता गीत के गीतकार रामकिशन अडिग एवं राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। गीत का म्यूजिक रैमो स्टूडियो द्वारा तैयार किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला स्वीप शुभंकर के रूप में टिटहरी चिड़िया को लिया गया है। टिटहरी को स्थानीय भाषा में टीटुड़ी कहते हैं, इसलिए शुभंकर का नाम वोटुड़ी रखा गया है। यह अत्यंत सजग रहने वाला पक्षी है, जो तीव्र ध्वनि के साथ शोर करता है और अपने बच्चों को सजग करता है। इसके माध्यम से मतदाताओं को चुनावों में अनिवार्य रुप से मतदान करने का संदेश दिया जाएगा। टीटुड़ी जिले में डाबड़ी से लेकर पक्कासारना तक व केलनिया से लेकर मालारामपुरा तक सभी जगहों पर मिलता है। शुभंकर और मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से विभिन्न मुद्राओं द्वारा संदेश तैयार कर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को भी हाउस टू हाउस सर्वे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ।
मतदाता सूचियों की द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूचियों का 21 अगस्त को प्रारूप प्रकाशन किया गया था। जिसे इस अवसर पर अभी राजनेतिक दलों से साझा किया गया ।

जिले में अब 13.77 लाख से अधिक मतदाता

जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या 13 लाख 41 हजार 178 से बढ़कर 21 अगस्त, 2023 को 13 लाख 77 हजार 479 हो गई है । जिसमें 7 लाख 21 हजार 166 पुरुष, 6 लाख 56 हजार 282 महिलाए तथा 31 ट्रांसजेंडर है । वर्ष में आयोग द्वारा चार बार यथा 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई तथा 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवा सकता है। वर्तमान में मतदाता सूची अपडेशन की प्रक्रिया निरंतर जारी है, 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में योग्य व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने हेतु आवेदन कर सकता है ।

जिले में 1286 मतदान केंद्र

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में नवसृजित मतदान केन्द्रों के पश्चात कुल 1286 मतदान केंद्र है। जिनमें से संगरिया विधानसभा में 226, हनुमानगढ़ विधानसभा में 268, पीलीबंगा विधानसभा में 280, नोहर विधानसभा में 264 तथा भादरा विधानसभा में 248 मतदान केंद्र है।
वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से फॉर्म नंबर 8 भरकर मोबाइल नंबर को अपडेट किया जा सकता है तथा ई-ईपिक डाउनलोड भी किया जा सकता है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त क्लेम व ऑब्जेक्शन की सूची को राजस्थान सीईओ के वेब पोर्टल पर विधानसभावार तथा दिनांकवार देखी जा सकती है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल प्रत्येक बूथ पर अपना एक बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर सकता है, ताकि उसे बुथ क्षेत्र में बीएलओ द्वारा की जारी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न मीडिया समूहों के प्रतिनिधि, राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, आईएनसी से गुरमीत चंदडा, जिला निर्वाचन शाखा प्रभारी हंसराज, उपखण्ड कार्यालय के कुलविंद्र सिंह, आईए पवन कुमार, तरसेम कुमार, रविन्द्र कुमार, कनिष्ठ सहायक उत्कर्ष शर्मा, देवेन्द्र स्वामी, पीटीआई देवेन्द्र पूनिया, दिनेश पोटलिया इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:भोजपुर:विज्ञान देव जी के जन्मदिवस पर रेड क्रॉस ब्लड बैंक में 28 अक्टूबर को है रक्तदान शिविर।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:क्षत्रिय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में बोले डा अशोक गुरु शिष्य परंपरा निर्वहन सराहनीय।

rktvnews

सुपौल: डीएम की अध्यक्षता में NARCO Coordination Centre के जिलास्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

दुर्ग,: संभाग स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को बतायी गई मतगणना की बारीकियां।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने अमूल प्लांट के निर्माण कार्य के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में गन्ना भुगतान समीक्षा बैठक सम्पन्न, मिलों को समयबद्ध भुगतान के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment