RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राज्य में अपराधियों का राज है कायम :-डॉ सत्यानंद शर्मा

आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह)24 अगस्त। कानून का राज्य समाप्त हो गया है। अपराधियों का हौसला बुलन्द है,इसी लिए हत्या, लूट,बलात्कार, अपहरण, डकैती, बैंक डकैती की घटना बेतहासा बढ़ गया है। कोई सुरक्षित नही है।
यह बात आज भोजपुर जिला के मौदही गांव में 3 अगस्त को दारू व्यवसायियों द्वारा सोन नदी में डुबा-डुबाकर सरौंधा गांव निवासी 35 वर्षीय हरेन्द्र पासवान की हत्या किए जाने की घटना की जाँच कर घटना स्थल से लौटने के बाद आरा परिषदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए,लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कही। उन्होंने कहा की घटना की सूचना लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को प्राप्त हुआ तो चिराग पासवान ने मेरे नेतृत्व में युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश महासचिव हेमन्त कुमार,पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान,एसटी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान सहित पाँच सदस्यी जाँच दल गठित किया है। हम सब लोग घटना स्थल पर गए और पाया कि उक्त मृतक शराब माफिया का शराब नाव से नही ले गया,इसीलिए उसे पानी में डुबा-डुबाकर की हत्या कर दी गई। आलम यह है की हत्यारे इतने बेखौफ है कि रोज मृतक हरेन्द्र पासवान के परिजन को केश वापस लेने की धमकी दे रहें है,और कह रहें है कि केश वापस लो नही तो सबकों मार देंगे। उन्होने कहा की बिहार में सत्ता संपोषित अपराध हो रहा है। जाँच दल ने मृतक के आश्रित को 25 लाख रुपये मुआवजा देने एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की है।कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री कमलेश सिंह तोमर,ललन यादव,सोनू पासवान,सुरेंद्र आजाद,सोनू सिंह,विनोद कुमार,संजू पासवान,अजय पासवान,जितेंद्र पासवान,संजू पासवान,प्रकाश कुमार,संजय प्रसाद, अभिषेक तिवारी,कुंदन शर्मा,राजीव रंजन सिंह ,विमला देवी,देवांती देवी,महाराजा पासवान आदि शामिल थे।

Related posts

झारखण्ड:सातवें चरण के चुनाव में गोड्डा, राजमहल और दुमका के 53,23,886 मतदाता करेंगे मतदान : के. रवि कुमार

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

जसम द्वारा कवि वल्लभ के तीसरे कविता संग्रह “पोतराज” का लोकार्पण।

rktvnews

अब बदलिए पुरानी आदत, लेंसकार्ट ला रहा है फ्री लेंस रिप्लेसमेंट प्रोग्राम।

rktvnews

जननायक कर्पूरी चर्चा’ अभियान के क्रम में कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पहुंचे डॉ विनोद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment