RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मतगणना दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर/प्रेक्षक का द्वितीय प्रशिक्षण।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 28 मई।आज महाराजा कॉलेज आरा में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं 195 अगिआव विधानसभा उप निर्वाचन में प्रतिनियुक्त मतगणना दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर/प्रेक्षक का द्वितीय प्रशिक्षण कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर, सामान्य प्रेक्षक 32 आरा, के द्वारा सभी माइक्रो प्रेक्षकों को उनके कार्य दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं अनुलग्नक 28 (18 बिन्दु प्रतिवेदन) के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। 195 अगिआव में प्रतिनियुक्त माइक्रो प्रेक्षकों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण के मुख्य विषय थे-AMF की व्यवस्था, मॉक पोल,मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति, मतदान के दौरान, वोटिंग कम्पार्टमेंट की गोपनीयता, अमिट स्याही का प्रयोग,फार्म 17A,पीठासीन की डायरी, मशीन सीलिंग आदि से संबंधित प्रतिवेदन।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिनियुक्ति कुल 154 माइक्रो प्रेक्षकों में सभी के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
790 मतगणना दल के कर्मियों में से कुल 08 अनुपस्थित रहे।
अनुपस्थित 08 कर्मियों को स्पष्टीकरण हेतु कार्मिक कोषांग को प्रतिवेदीत किया गया।
मतदान दल को मतों की गणना की प्रक्रिया, मतगणना संबंधी महत्वपूर्ण प्रारूप आदि की जानकारी मास्टर ट्रेनर के द्वारा विस्तृत रूप से दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग एवं प्रशिक्षण के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय और जिला कार्य समिति की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

चतरा :मुख्यमंत्री के चतरा आगमन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा!मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ससमय तैयारी पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

एक दिवसीय नियोजन मेला में 3000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलेगी नौकरी।

rktvnews

एनटीपीसी ने लगातार छठे वर्ष ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’ जीता

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से विधान सभा अध्यक्ष ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment