RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

जिन बच्चों को सुनने व बोलने में दिक्कत, उनका होगा निशुल्क ऑपरेशन !डीसी मोनिका गुप्ता का आह्वान, ऐसे बच्चों की पहचान कर रेडक्रॉस समिति में करवाएं पंजीकरण।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेन्द्रगढ़ 23 अगस्त। जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसायटी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से जो बच्चें बोल और सुन नहीं सकते ऐसे बच्चों का निशुल्क आप्रेशन करवाया जाएगा ताकि उन बच्चों को श्रवण वाणी यंत्र (कॉकलियर इंप्लांट) लगाए जा सके जिससे वे भी अन्य बच्चों की तरह बोल और सुन सके।
यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्षा मोनिका गुप्ता आईएएस ने बताया कि एडिप योजना के तहत 0 से 5 साल के बच्चों को ये सुविधा उपलब्ध की जाती है जिस पर लाखों की राशि खर्च होती है। ये सारा खर्च सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से ऐसे सभी बच्चों की सूची बनाकर अस्पताल को भेजी जाएगी जिससे कि सभी कागजात पूरे होने के बाद उनको श्रवण वाणी यंत्र (कॉकलियर इंप्लांट) लगाए जा सके।
उन्होंने बताया कि कॉकलियर इंप्लांट का खर्च अधिक होने के कारण गरीब व्यक्ति ये आप्रेशन करवाने में असमर्थ रहता था। अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऐसे बच्चों के लिए लाभकारी योजना बनाई गई है जो कि पूर्ण रुप से निशुल्क है।
उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, ग्राम पंचायतों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि यदि उनके आसपास 0 से 5 साल आयु वर्ग के बच्चे रहते हैं जिनको बोलने और सुनने में दिक्कत हो तो उनकी सूचना रेडक्रॉस सोसायटी को उपलब्ध कराएं ताकि इन बच्चों का आप्रेशन करवाया जा सके।
उन्होनें कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव महेश गुप्ता कि अस्पताल से वार्तालाप हो चुकी है तथा उनके साथ अनुबंध भी किया है कि जो भी सूची रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी तुरन्त बिना देरी किए उन बच्चों का आप्रेशन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के लिए सीधे तौर पर रेडक्रॉस सोसायटी से पंजीकरण करवा सकते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक आयोजित।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया!कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह सांसद राजेंद्र गहलोत हुए शामिल।

rktvnews

“अंतस की आवाज” का लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

गुरु रविदास की जन्‍म जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत अमीन प्रशिक्षण हेतु आयोजित चयन परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment