RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

भोजपुर : शाहपुर-बनाही सङक पर शाहपुर थाना के पास जलजमाव! लोगों को आवागमन मे परेशानी।

शाहपुर-बनाही सड़क पर शाहपुर थाना के पास जलजमाव

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत स्थित शाहपुर-बनाही सङक पर शाहपुर थाना के समीप बारिश के कारण जल जमाव हो गया है। जिससे इस सङक पर आने-जाने वाले आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पङ रहा है। इस सङक पर जलजमाव होने के कारण लोगों को पानी मे से होकर  गुजरना पङ रहा है। शाहपुर-बनाही सङक पर शाहपुर थाना, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कृषि कार्यालय, जीविका कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, पावर हाउस, अस्पताल, नगर पंचायत कार्यालय मनरेगा कार्यालय सहित अन्य कार्यालय स्थित हैं। इस क्षेत्र का नजदीकी रेलवे स्टेशन बनाही भी इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है। शाहपुर में बाजारदारी एवं खरीददारी करने के लिए आसपास के कई गाँव के लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। लोगों को पानी पार करके ही आना- जाना पड़ रहा है। फिर भी प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा भी पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। सरकार और प्रशासन को चुनाव की चिंता है लोगों की नहीं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं है। भौगोलिक दृष्टि से यह अतिमहत्वपूर्ण मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन इस मार्ग पर होता है। शाहपुर प्रखंड के अनेकों गाँव के लाखों की आबादी को थाना, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, बिजली कार्यालय, अस्पताल सहित अन्य कार्यालय मे इसी रास्ते से आना पड़ता है। इस सङक की हालत एवं दुर्दशा को देख लोग हैरान एवं परेशान हैं। इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद सुदामा प्रसाद एवं विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी द्वारा किया जा चुका है। इसके बावजूद भी एनडीए सरकार द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पिछले 8 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान की ओर बढ़ रहा है बारामूला; 5 बजे तक रिकॉर्ड 54.21 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

भाजपा सरकार की तबाही-बर्बादी के विरुद्ध धरने की सफलता को पर्चा वितरण व जनसंपर्क ।

rktvnews

रोहतास: डीएम द्वारा 25 लाभुकों को लघु लोन किया गया वितरित।

rktvnews

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अनुपालन और रिपोर्टिंग के आधार पर भारत को रक्‍त चंदन की महत्वपूर्ण व्यापार प्रक्रिया की समीक्षा से हटा दिया गया है।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय फुटबाल टीम को पाकिस्तान पर जीत पर दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment