बागपत/उत्तर प्रदेश 01 नवंबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट सभागार में जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारियों के साथ जनपद में चलाए जाने वाले 1 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक विशेष अभियान के संबंध में बैठक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए जिसमें निराश्रित गोवंश को शत प्रतिशत संरक्षित किया जाएगा यह अभियान जनपद में 60 दिन चलाया जाएगा जिसमें पंचायत विभाग ,ग्राम्य विकास विभाग,राजस्व विभाग ,नगर विकास विभाग ,गृह विभाग एवं पशुधन विभाग के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है 6 विभागों की टीम द्वारा इस अभियान में तत्परता के साथ कार्य किया जाए।
निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने के जिला अधिकारी ने निर्देश दिए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 40 गोवंश संरक्षित अवश्य करें जाएं इस कार्य में किसी भी अधिकारी की उदासीनता लापरवाही प्रदर्शित नही होनी चाहिए उन्होंने कहा जो लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी उन्होंने कहा कि किरठल,बिजरोल, डगरपुर,कान्हा गौशाला टटीरी, बागपत, ब्रह्द गौसंरक्षण केंद्र, बिनौली ,फजलपुर ,खट्टा प्रहलाद पुर आदि में गोवंश संरक्षित किए जाएं उन्होंने कहा कि कार्य शतप्रतिशत किया जाए सभी पशु चिकित्सक अपने-अपने गौशालाओं में साफ सफाई, स्टॉक रजिस्टर ,दवाई रजिस्टर, लॉग बुक ,अभीलेखिकरण, दस्तावेज ,बैठने की व्यवस्था ,पानी की व्यवस्था चारे की व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं गौशाला में बेहतर होनी चाहिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए प्रत्येक गौशाला पर एक फ्लेक्स भी अवश्य लगा होना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

