आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 अगस्त।रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई को आज होटल ग्रैंड के प्रोपराइटर बबलू सिंह उर्फ अभिषेक द्वारा सहर्ष बड़ा ब्लड स्टोरेज केबिनेट अनुदानित किया गया। यह रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक के लिए स्वर्णिम और ऐतिहासिक दिन बन गया। जनहित में अब तक का सबसे बड़ा उपयोगी अनुदानित सामान है। इस ब्लड स्टोरेज कैबिनेट की क्षमता 120 यूनिट ब्लड बैग रखने की है।
बताते चले की आज से लगभग 1 माह पूर्व किसी कार्य वर्ष रेड क्रॉस में आयुर्वेद इसी क्रम में बातचीत हुई जिसमें बड़े फ्रिज की आवश्यकता को सचिव विभा कुमारी में अनुदान करने का अनुरोध किया। माता-पिता का संस्कार और भगवान की प्रेरणा से तुरंत बबलू सिंह ने अपनी सहमति भरी और कहा कि जो पैसा लगेगा उसे मैं तत्काल पेमेंट कर दूंगा।
आज शुभ दिन रेड क्रॉस के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बन गया ।आज कंपनी के द्वारा जो एक माह पूर्व आदेशित किया था ।आज कंपनी के इंजीनियर द्वारा रेफ्रिजरेटर को रेड क्रॉस ब्लड बैंक चेंबर में इंस्टॉल कर दिया गया। फ्रिज को चालू कर अवलोकन के बाद बबलू सिंह द्वारा कंपनी को 1,15,600 का चेक एकमे इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी गोविंद मित्रा रोड पटना कंपनी के इंजीनियर को रेड क्रॉस कार्यालय में सब की उपस्थिति में उन्हें हस्तगत कर दिया गया।

उस समय उपस्थित लोगों में भाई बबलू सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बीपी सिंह , सचिव डा विभा कुमारी, पूर्व सचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,उप संरक्षक सरफराज अहमद, स्टेट बैंक के पदाधिकारी, डा जीतेन्द्र शुक्ला,रेनू देवी आदि रहे। इससे पुनीत कार्य के खबर लगते ही रेड क्रॉस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्यों ने बबलू सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी है। पूर्व एमएलसी लालदास राय,चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव,डा राजेश,डा एस के रूंगटा,डा निर्मल, अवधेश पांडे, रामकुमार सिंह, संजीव गुप्ता,विजय मेहता, कृष्ण माधव अग्रवाल,पंकज,आदि रहे।
बताते चले की बबलू सिंह उम्र 35 वर्ष, 12 वर्षों से होटल ग्रैंड को स्थापित कर अपनी सूझबूझ मेहनत लगन और जनसंपर्क को बढ़ाते हुए शहर के अग्रणी होटल की पंक्ति में है। इन्होंने बताया कि मेरा सबसे बड़ा सहयोग लड़कियों के शादी में रहता है यहां तक की अगर निशुल्क भी सहयोग करने की बात आती है तब भी मैं पीछे नहीं हटता हूं।
सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए मीटिंग सेमिनार के लिए भी हमारा खुले रूप से सहयोग रहता है। पारिवारिक संस्कारों ने मुझे जन सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहते हैं और कभी कोई हस्तक्षेप नहीं करते हैं। ब्लड स्टोरेज फ्रिज के अनुदान पर कहते हैं जनसेवा मेरे रग रग में है, मैं कभी भी सामाजिक सेवा के लिए पीछे नहीं हटूंगा। मैं स्कूल ,कॉलेज, वॉलीबॉल, फुटबॉल, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, हर जगह उनकी अपनी अहमियत और पहचान है। सभी प्रसन्न चित्त रहे, सबके चेहरे पर हंसी रहे यही मेरी भगवान से दुआ है। उन्होंने RKTV से बातचीत करते हुए बताया कि अभी रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए मेरे दिल दिमाग में बहुत बड़ी प्लानिंग है और जल्द ही इस प्लान से और भी ऐतिहासिक कार्य होंगे।
