RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

भारत की राष्ट्रपति ने मॉरीशस की अपनी यात्रा के समापन पर प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता का नेतृत्व करने के साथ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनकी उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 मार्च।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मॉरीशस की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के समापन (13 मार्च, 2024) पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का नेतृत्व किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
दोनों नेताओं की उपस्थिति में 4 समझौतों का आदान-प्रदान किया गया। इनमें शामिल हैं:
· अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (गिफ्ट सिटी) और वित्तीय सेवा आयोग, मॉरीशस के बीच समझौता ज्ञापन
· लोक सेवा आयोग, मॉरीशस और संघ लोक सेवा आयोग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू)
· आधार क्षरण और लाभ स्थानांतरण (बीईपीएस) न्यूनतम मानकों के अनुरूप बनाने के लिए भारत-मॉरीशस दोहरे कर बचाव समझौते (डीटीएए) में संशोधन करने के लिए प्रोटोकॉल
भारत के केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और मॉरीशस के भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वतंत्र आयोग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू)
इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री जुगनाथ ने वर्चुअल माध्यम से भारत सरकार की ओर से वित्त पोषित 14 सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नई फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास किया, जिसे भारतीय सहायता से स्थापित किया जा रहा है। इसके बाद मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन ने स्टेट हाउस, रेडुइट में दोपहर के भोजन पर भारत की राष्ट्रपति की मेजबानी की।
इससे पहले आज सुबह राष्ट्रपति ने अप्रवासी घाट का दौरा किया, जो विशेष रूप से भारत के पहले गिरमिटिया श्रमिकों के वंशजों के लिए काफी महत्व रखता है, जो लगभग दो शताब्दी पहले वहां पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय दासता संग्रहालय का भी दौरा किया। मॉरीशस से रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ने पवित्र गंगा तालाब में मंगलमूर्ति महादेव की पूजा-अर्चना भी की।
इससे पहले 12 मार्च, 2024 को राष्ट्रपति ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस समारोह के बाद मॉरीशस के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति मुर्मु से भेंट की।

Related posts

उज्जैन:मतदान दलों के वापस लौटने पर भव्य स्वागत, सफलतापूर्वक मतदान समाप्ति के पश्चात लौटे मतदान दल, जमा की चुनाव सामग्री।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित एसओयूएल लीडरशिप कॉन्क्लेव में नेतृत्व के मूल मूल्यों पर प्रकाश डाला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 जून 26

rktvnews

मध्यप्रदेश:226 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही,प्रदेश में 2018 के विधानसभा निर्वाचन से अब तक तीन गुना अधिक हुई कार्रवाई, नकद रुपये, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना चाँदी अमूल्य धातु एवं अन्य सामग्रियां हुई जब्त

rktvnews

मोहर्रम को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment