RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

युवाओं में एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मैराथन प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 अगस्त।रेड रिबन क्लब द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन महाराजा कॉलेज में किया गया।इसमें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्थानीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मैराथन,रील मेकिंग और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगितायो भाग लिया।
युवा महोत्सव 2023 के मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एस. बी. कॉलेज के छात्र राहुल कुमार यादव, द्वितीय स्थान मनीष कुमार शर्मा, तृतीय स्थान राम सिंह ने प्राप्त किया। वहीं छात्राओं के मैराथन में प्रथम स्थान पर महाराजा कॉलेज की नेहा कुमारी,द्वितीय स्थान कुंती कुमारी, तृतीय स्थान मनीषा कुमारी ने प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान एस. बी. कॉलेज की टीम को प्राप्त हुआ। वहीं महिला कॉलेज को द्वितीय स्थान मिला।रील मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 1 से 5 तक स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतियोगी को प्रतियोगिता दर्पण का अंक एक साल तक उपहार स्वरूप भेजा जाएगा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह और असीम कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को नोडल ऑफिसर डॉ विकाश चंद्रा, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और सह नोडल ऑफिसर डॉ साधना रावत कर्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एस. बी. कॉलेज ने संचालित किया।इस कर्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा कॉलेज के प्रचार्य द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ संध्या ,डॉ विभा वर्मा, डॉ तब्बसुम, डॉ नरेंद्र पालित,डॉ चम्पा, डॉ रागिनी आदि शिक्षक सहित अन्य – राजवर्धन, समीर ,नीतीश,अंजली तिवारी,बंटी आदित्य सिंह आदि। इस कर्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व ब्रांड एम्बेसडर और पूर्व सेहत केंद्र पियर एडुकेटर अंजली एवं संजय तिवारी का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की।

rktvnews

अहमदाबाद:अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई आईएसएसओ नेशनल गेम्स शतरंज प्रतियोगिता।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 को लेकर बैठक।

rktvnews

23 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविर में 90 नागरिकों ने रखी समस्याएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और सोनमर्ग सुरंग परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment