RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ का 67वां सम्मेलन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)07 नवम्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा में जन-दर्शन, सर्वदलीय बैठक, भारतीय वर्ष के अनुसार दैनन्दिनी और वार्षिक कैलेण्डर का प्रकाशन कर ऐतिहासिक नवाचार किये गये है। उन्होंने कहा कि नई गति, नई दिशा और नवाचारों के साथ राजस्थान विधान सभा सर्वश्रेष्ठ विधान सभा बनने की ओर अग्रसर है। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को सिडनी (आस्ट्रेलिया) में आयोजित राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के 67 वें सम्मेलन के दौरान आयोजित साधारण सभा में राजस्थान विधान सभा में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।
श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा के द्वार आमजन के लिये खोल दिये गये हैं। विधान सभा में राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का आमजन, वि‌द्यार्थी और शोधार्थी अवलोकन कर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन आमजन की संख्या संग्रहालय को देखने के लिये बढती जा रही है। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और राजनैतिक इतिहास की देश और विदेशों में पहचान बन रही है। जन- दर्शन से राजस्थान विधान सभा की अनूठी इमारत को पर्यटकों को निकटता से निहारने का मौका मिल रहा है।
राष्ट्रीय ध्वज के साथ सभा में प्रवेश राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की साधारण सभा में भारत के विभिन्न राज्यों की विधान सभाओं के अध्यक्षों ने भारत के गौरव राष्ट्रीय ध्वज के साथ सामूहिक रूप से प्रवेश किया। विदेशी धरती पर भारत के गौरव तिरंगे को लहराकर भारत के विभिन्न राज्यों की विधान सभाओं के अध्यक्षगण ने गौरव की अनुभूति की।

श्री देवनानी और कादिर शाह की मुलाकात

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से सिंध विधान सभा अध्यक्ष ओवैस कादिर शाह की मुलाकात हुई। श्री देवनानी ने बताया कि इस मुलाकात में सिंघ के कला, संस्कृति और इतिहास के बारे में जानकारी साझा की गई। दोनों के बीच सिंधी भाषा में संवाद हुआ। श्री कादिर शाह ने श्री देवनानी को पाकिस्तान आने का निमंत्रण भी दिया। उल्लेखनीय है कि श्री देवनानी सिंधी बाहुल्य अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से लगातार पांचवी बार विधायक चुने गए हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 25 जनवरी 26

rktvnews

फिर वे बंगालियों के लिए आए!

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के आगमन पर लोजपा रामविलास कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और नव संकल्प महासभा कार्यक्रम में लाखों सदस्य होंगे सम्मिलित:मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले राज्यपाल।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment