RK TV News
खबरें
Breaking Newsलोकार्पण

बिहार:मुख्यमंत्री ने किया लोहिया पथ चक्र फेज-1 का लोकार्पण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंत भवन, नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र फेज-1 का फीता काट कर लोकार्पण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने आज शुरू किए गए विशेश्वरैया भवन, नेहरू पथ यू-टर्न अंडरपास और दरोगा राय पथ से नेहरू पथ को जोड़ने वाले अंडरपास का जायजा लिया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि काम बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखते हुए काम में तेजी लाएं ताकि लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि जब लोहिया पथ चक्र पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा तो वाहनों का परिचालन और अधिक सुगम होगा। बोरिंग कैनाल रोड की तरफ भी लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य की प्रगति को हम बराबर आकर देखते रहे हैं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी गण एवं अभियंता गण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:नई कीर्तिमान विकास की स्थापित कर रही है एनडीए की सरकार : अशोक चौधरी

rktvnews

समस्तीपुर:विश्व मानवाधिकार दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने शराब और गाड़ी के साथ युवकों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में आगामी 09 सितंबर को लगने वाले लोक अदालत को ले बैठक।

rktvnews

राजस्थान:सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर अपने क्षेत्र में पानी-बिजली की समुचित व्यवस्था के लिए होगें पूर्ण जिम्मेदार -मुख्य सचिव

rktvnews

देवव्रत (भीष्म)

rktvnews

Leave a Comment