RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संदेश निर्वाची पदाधिकारी की सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अक्टूबर। रविवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र निर्वाची पदाधिकारी-192 संदेश विधानसभा क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर के द्वारा सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में AMF, Presiding Officer App, मतदाता पर्ची के शत-प्रतिशत वितरण तथा वीटीआर (Voter Turnout Ratio) बढ़ाने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी BPM, CDPO, BWO एवं MO को भी आमंत्रित किया गया था। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त volunteers के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदाता पर्ची समय पर प्राप्त हो ताकि सभी पात्र मतदाता आगामी चुनाव में उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Related posts

वैशाली:डीएम के निर्देश पर सघन कार्रवाई, 582.840 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

पटना: वोट दे और सिनेमा के टिकटों पर 50% की छूट पाएं🤓

rktvnews

लद्दाख में सिंधु नदी घाटी की झील के तलछट के रिकॉर्ड से 19 से 6 हजार साल पहले की जलवायु भिन्नता को समझने में मदद मिली

rktvnews

पटना: डीजीपी ने लखीसराय जिला बल के पुलिस अवर निरीक्षक के आश्रितों को बैंक ऑफ बड़ौदा के करार के तहत सौपा 20 लाख का चेक।

rktvnews

कोयला मंत्रालय का वित्तीय वर्ष 2024-25 में विशेष रूप से वाणिज्यिक/कैप्टिव खदानों से 186.63 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य।

rktvnews

नियमित रूप से कराएं शनिवारीय जनता दरबार का प्रभावी आयोजन :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment