RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त की अध्यक्षता में तिलाबाद एवं करमाटाड ग्राम पंचायत में जनता दरबार का आयोजन।

गोड्डा/झारखण्ड 22 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जिशान कमर की अध्यक्षता में आज दिनांक 22.08.2023 को सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत
तिलाबाद एवं करमाटाड ग्राम पंचायत के पंचायत भवन परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने पंचायत में चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक तिलाबाद पंचायत सचिवालय में किया। उपायुक्त ने पंचायत में क्रियान्वित सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ/शिक्षा/कृषि विभाग/आपूर्ति/ विद्युत/ पंचायती राज/ पेयजल एवं स्वच्छता/समाज कल्याण समेत अन्य विभागों के पदाधिकारियों से संचालित योजनाओं की जानकारी लिया गया एवं समीक्षा बैठक के पश्चात उपायुक्त ने क्षेत्र के विकास की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से ऑन द स्पॉट पदाधिकारियों एवं कर्मियों की टीम बनाकर तिलाबाद/करमाटाड़ ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण के लिए भेजा।
उपायुक्त ने तिलाबाद/करमाटाड़ ग्राम पंचायत को मॉडल पंचायत भवन बनाने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुंदरपहाड़ी एवं कार्यपालक अभियंता, भवन को साथ में दोनों पंचायत में भ्रमण कर भौतिक सत्यापन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट बनाकर जिला मुख्यालय को सौंपने का निर्देश दिया।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से तिलाबाद/करमाटाड़ पंचायत में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या/मध्य विद्यालयों की संख्या/उच्च विद्यालयों की संख्या की जानकारी ली एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी,BRP/CRP को दो-दो विद्यालय चयनित कर औचक निरीक्षण करते हुए एमडीएम की गुणवत्ता/शिक्षकों की उपस्थिति/बच्चों की उपस्थिति जांच की सूची बनाकर मुख्यालय को सौंपने का निर्देश दिया।
आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से पंचायत में जन वितरण प्रणाली दुकानों की संख्या की जानकारी ली एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं एमओ को जन वितरण प्रणाली दुकान के बाहर सतर्कता समिति का दीवार लेखन / जनवितरण प्रणाली दुकान का बोर्ड / जन शिकायत हेतु मोबाइल नंबर का डिस्प्ले / राज्य एवं जिला स्तर के उपलब्ध कराए गए बैनर पोस्टर का दीवार में प्रदर्शन/ माप तोल मशीन का ई-पॉस मशीन से कनेक्शन ताकि सही मात्रा में अनाज मिले/जन वितरण प्रणाली दुकान का भौतिक स्टॉक संबंधित बिंदुओं पर जांच कर प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को सौंपने का निदेश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने एमओआईएसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या की जानकारी ली एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सकों की उपस्थिति/दवाइयों की मौजूदगी/ नर्सों की संख्या की जांच करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार का आयोजन

इस दौरान उपायुक्त ने लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें मिल रही विभिन्न योजनाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही उपायुक्त ने सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन साड़ी धोती लुंगी योजना, ग्रीन राशनकार्ड योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,फूलों झानो आशीर्वाद योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया।
जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों में घूम कर बड़ी संख्या में आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, ई- श्रम कार्ड आदि संबंधित आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया।

Related posts

वैशाली: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने आयोजित की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर के उपसंरक्षक सरफराज अहमद खान ने जनहित में आरा सांसद सह ऊर्जा मंत्री से की अपील।

rktvnews

खूंटी:उन्नत विधि से खेती कर अपनी आजीविका को मजबूत बना रही सखी मंडल की महिलाएं।

rktvnews

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण अवधी के दौरान “प्रपत 12” भर मास्टर ट्रेनरों को सुपुर्द करने को कहा।

rktvnews

बक्सर:ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाईजेशन कार्य संपन्न।

rktvnews

पाटलिपुत्र विद्यापीठ में लगायी गई विज्ञान प्रदर्शनी!बच्चों के गीत-नृत्य पर झूमे अभिभावक, मनोरंजन मेले का लिया आनन्द।

rktvnews

Leave a Comment