RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रखंड स्तरीय मुखिया बैठक में हुई रीड एलोंग की चर्चा।

गढ़वा/झारखंड 22 अगस्त।गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में मुखिया की बैठक हुई, जिसमें पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सत्यम प्रकाश और पूजा यादव ने नीति आयोग द्वारा संचालित निपुण भारत मिशन और बुनियादी शिक्षा अभियान के तहत रीड Along की जानकारी दी। रीड along ऐप बच्चों को टेक्नोलॉजी के माध्यम से भाषाई दक्षता को हासिल करने में मदद करती है। इसके साथ ही मनोरंजन कहानियों के माध्यम से भाषाई समझ को विकसित करने का काम किया जा रहा है। यह ऐप गढ़वा जिले में बच्चों को भाषा के स्तर पर आ रही चुनौतियों को कम करने और बेसिक शिक्षा को मजबूत करने में सहायक है। युवा इस ऐप की मदद से क्षेत्रीय भाषा और किन्ही विदेशी भाषा को भी सिख सकते हैं। यह ऐप नई शिक्षा नीति के तहत लॉन्च किया गया हैं। गढ़वा के शिक्षा विभाग द्वारा इसकी इस ऐप के लिए पार्टनर कोड (1234garh) जारी किया गया। इस कोड के जरिए लाभार्थी की बेहतर निगरानी की जा रही है। जिससे की सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय रहते प्राप्त किया जा सके।
पिरामल फाउंडेशन के फैलो सत्यम प्रकाश ने इस ऐप की जानकारी मुखिया लोगों के बीच में दी। इस दौरान मेराल के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवेश कुमार ने ऐप को बच्चों के लिए बहुत उपयोगी बताया साथ ही इस ऐप को सभी मुखियाओं से प्रयोग करने की बात कही। अन्य मुखियाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए, इसे सरकार द्वारा सकारात्मक पहल बताया। इस कार्यक्रम में अलग- अलग पंचायतों से आए लगभग 40 मुखिया मौजूद रहे।

Related posts

भोपाल:मानव संग्रहालय में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन ।

rktvnews

भोजपुर;देशी गाय के गोबर व गौमूत्र से बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरता।

rktvnews

जयपुर:वन राज्य मंत्री की अगुवाई में अलवर के स्कूली बच्चों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही।

rktvnews

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज चौथी जी 20 संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठक में मसौदा घोषणा पर चर्चा शुरू हुई।

rktvnews

भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल हुए,आरा नगर के कई वार्ड में किया जनसंपर्क।

rktvnews

झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम 2021 के तहत उपायुक्त–सह–अभिहित पदाधिकारी चतरा ने की बड़ी कार्रवाई!निजी क्षेत्र की दो कंपनियों से वसूली जाएगी दंड की राशि।

rktvnews

Leave a Comment