RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:महिला संवाद की बही बयार.. बूढ़ी हड्डियों में भी आई जान।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)09 मई ।आज बिहार के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनायें ग्रामीण विकास के साथ ही गरीबी उन्मूलन एवं सशक्त समाज के नव निर्माण में अहम् हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित सतत जीविकोपार्जन योजना एक तरफ गाँव के अत्यंत गरीब परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति प्रदान कर रहा हाँ वही महिलाओं एवं छात्राओं के लिए संचालित योजनायें उन्हें भी स्वावलंबी एवं सशक्त बना रहा है l अब गरिमापूर्ण जीवन यापन कर रहे परिवार, सशक्त एवं स्वावलंबी हुई महिलाएं एवं छात्राएं बड़े मंच पर आकर अपनी सफलता एवं जीवन में आये बदलाव को लोगों को बता रही हैं।इसकी झलक महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित है।जहाँ संचार के विभिन्न माध्यमो यथा सफल महिलाओं की कहानी उन्ही की जुबानी, योजनाओं की सफलता की कहानी लघु फिल्म के माध्यम से ,संचालित योजनाओं की विवरणी लीफलेट द्वारा एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के पत्र को दिखाई एवं सुनाई जा रही है l
राज्य सरकार की अनूठी पहल एवं जीविका द्वारा पिछले 18 अप्रैल से संचालित महिला संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार की सफलता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और आधी आबादी के बीच नई आशा, उम्मीद एवं समाज के प्रति महिलाओं की जिम्मेवारी के साथ ही आत्मनिर्भरता की किरण लेकर आई है। उम्मीद की इस किरण में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिदिन लिया जानेवाला संकल्प भी सम्माहित है।
लखीसराय जिला के पांच प्रखंडो में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं एवं छात्राएं प्रखर वक्ता के तौर पर अपने एवं गाँव-समाज के अधिकार एवं विकास के लिए आवाज़ बुलंद कर रही हैं l सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ लेकर अपने जींवन में आये बदलाव को बयां तो कर ही रही हैं प्रखंड एवं जिला प्रशासन से अछूते रहे कार्यों एवं योजनाओं के प्रति सरकार का भी ध्यान आकृष्ट कर रही हैं l सूर्यगढ़ा प्रखंड के अवगिल रामपुर में खेती कार्य में लगी महिलाओं को अपना सब्जी सड़क के किनारे अस्थाई दुकान लगाकर बेचना पड़ता है l महिलाएं बताती हैं कि इससे सड़क पर अतिक्रमण तो हो ही रहा है उन्हें भी सड़क पर सब्जी बेचने में प्रतिदिन असुविधा हो रही है l लिहाज़ा अवगिल रामपुर की महिलाओं ने महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थाई सब्जी बाज़ार की मांग की है l चानन प्रखंड के महेशलता गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री साईकिल योजना से लाभान्वित छात्राओं ने बताया कि कोचिंग क्लास में जाने के दौरान अपनी साईकिल सड़क किनारे लगनी पड़ती है l सड़क किनारे साईकिल लगाने से साईकिल चोरी तो हो ही रही है क्षतिग्रस्त भी हो जा रही है l लिहाजा वहां की छात्राओं ने साईकिल स्टैंड की मांग की है l प्रति महिला संवाद कुछ इसी तरह की मांग महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा की जा रही है l जिसे सुचिवद्ध करते हुए एप में संधारण के बाद सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया जा रहा है l
शुक्रवार को लखीसराय सदर में शक्ति ग्राम संगठन द्वारा दामोदरपुर गाँव में एवं ख़ुशी ग्राम संगठन द्वारा महिसोना गाँव में , रामगढ चौक में श्रद्धा ग्राम संगठन दवारा नंदनामा गाँव में एवं अनमोल ग्राम संगठन दवारा नोन गढ़ गाँव में , सूर्यगढ़ा में सभ्यता ग्राम संगठन द्वारा अवगिल रामपुर एवं सावन ग्राम संगठन द्वारा कवादपुर गाँव में , हलसी में सवेरा ग्राम संगठन द्वारा धीरा गाँव में एवं आकाश ग्राम संगठन द्वारा बल्लोपुर गाँव में तथा चानन में आरती ग्राम संगठन द्वारा लाखोचक एवं रचना ग्राम संगठन द्वारा महेशलता गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

नवादा डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से वृद्ध मतदाताओं को किया सम्मानित।

rktvnews

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में बढ़ा जादू का तड़का; रिद्धि शर्मा और अनफ खत्री की धमाकेदार एंट्री

rktvnews

चतरा : DMFT योजनाओं के चयन को लेकर जिलेभर में विशेष ग्राम सभा सह शिविर प्रारंभ।

rktvnews

एएफएमएस और आईआईटी दिल्ली ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

सारण:जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग की बाधावादी नीति से विश्वविद्यालयों में न शांति न प्रगति:प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment