RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मध्यप्रदेश:उज्जैन में चल रही 58वीं मध्यप्रदेश जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उमड़ा उत्साह।

उज्जैन/मध्य प्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी)31 जुलाई ।मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में नानाखेड़ा स्थित बहुउद्देशीय खेल परिसर में आयोजित 58वीं मध्यप्रदेश जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ पूरे उत्साह और गरिमा के साथ हुआ।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्यभर से आए 550 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कर भागीदारी सुनिश्चित की है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ, जिसमें जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव यादव सहित सभी मुख्य अतिथियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर वैभव यादव और उनकी टीम द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। जिला उपाध्यक्ष गोपाल बलवानी ने बताया कि यह प्रतियोगिता छह दिवसीय है, जिसमें प्रतिदिन नए मुख्य अतिथि आमंत्रित किए जा रहे हैं। आयोजन के तीसरे दिन तक लगभग 70 मैच संपन्न हो चुके हैं, और पूरे परिसर में खिलाड़ियों एवं दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने राज्य में लगातार हो रही बारिश को ले सभी जिलाधिकारियों संग वर्चुअल बैठक में ग्राउंड जीरो पर दिए रहने के निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जेनेटिक काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाये: राज्यपाल

rktvnews

महंगाई राहत कैंप- एक ही छत के नीचे मिल रहा बचत-राहत-बढ़त का तिहरा लाभ।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एनआईपीसीसीडी, नई दिल्ली में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

छावनी क्षेत्रों को अन्य नगर पालिकाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए: उपराष्ट्रपति

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment