RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

चतरा/झारखंड 19 अगस्त।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक विकास भवन के सभा कक्ष में की गई। बैठक में मुख्य रूप से तकनीकी विभागों अन्तर्गत संचालित योजनाओं की अब तक कि स्थिति एवं लंबित कार्य पूर्ण कार्य को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चतरा, नगर परिषद चतरा समेत अन्य तकनीकी विभागों का विभागवार बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
उन्होने तकनीकी विभागों द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि योजनाओं को पूर्ण करने में संवेदक के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तो वैसे संवेदक को चिन्हित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। वहीं उन्होने कहा कि वन क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य जो वन क्षेत्र होने के कारण योजना लंबित है उस स्थिति में वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर कार्य प्रारंभ कर शीघ्र पूर्ण करें।
पेजजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीआरडीए निदेशक ने हर घर नल योजना के लक्ष्य के विरूद्ध किए गये कार्य की जानकारी लेते हुए तय समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा, पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता, समेत सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चक्की का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:उत्तम चरित्र की शिक्षा रामायण से मिलती है: आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह 44 वाॅं राष्ट्रीय थ्रो बॉल( पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2024 के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

रीपा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण कर 3.54 लाख रुपए की बिक्री कर चुकी है समूह की महिलाएं।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने गर्ल्स डे के उपलक्ष्य में मातृत्व शिशु अस्पताल पहुंच महिला मरीजों की स्वास्थ्य की जानकारी की प्राप्त, गिफ्ट पैकेट्स का किया वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment