RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना की।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 12 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना की है। श्री मोदी ने हाथियों को ऐसे अनुकूल आवास उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई, जहां वे फल-फूल सकें।
प्रधानमंत्री ने हाथियों के मूल्‍य और हमारी संस्कृति तथा इतिहास में उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में हाथियों की संख्या में हुई वृद्धि की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“विश्व हाथी दिवस हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना करने का अवसर है। इसके साथ-साथ हम हाथियों को ऐसे अनुकूल आवास प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जहाँ वे फल-फूल सकें। भारत में हमारे लिए हाथी हमारी संस्कृति और इतिहास के अभिन्‍न अंग हैं। यह बड़ी खुशी की बात है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संख्या में वृद्धि हुई है।”

Related posts

मौनी अमावस्या पर विशेष इंतजाम, संगम जोन पर भीड़ नियंत्रित करने को उठाए जाएंगे कदम।

rktvnews

भूपेंद्र यादव ने नामीबियाई चीता आशा से जन्मे तीन शावकों की खबर साझा की।

rktvnews

भोजपुर:कार्डियक अरेस्ट पर तत्काल CPR देकर जान बचाई जा सकती है: डा अमित जायसवाल

rktvnews

मध्यप्रदेश:नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा में 93 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

rktvnews

बलिया:पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व अखण्डानंद सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज अपने गौरव और गरिमा को वापस लाने की दिशा में प्रयत्नशील है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार

rktvnews

Leave a Comment