RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रीपा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण कर 3.54 लाख रुपए की बिक्री कर चुकी है समूह की महिलाएं।

गौरेला पेंड्रा मरवाही/रायपुर 15 सितंबर। जिले में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्को में महिला स्व सहायता समूहों सहित स्थानीय उद्यमियों और युवाओं को रोजगार के अवसर मिले है। रीपा में संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही उनके आय में वृद्धि हो रही है। रीपा केंद्र बारीउमराव में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में राधिका महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण कर 3 लाख 54 हजार रुपए बिक्री कर चुके है।
कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के मार्गदर्शन और परियोजना निदेशक श्री कौशल प्रसाद तेदुलकर के नेतृत्व में इन रीपा केंद्रों का बेहतर संचालन हो रहा है। जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम श्री दुर्गाशंकर सोनी ने बताया कि समूह की सदस्य दुवासा पुरी फ्लाई एश ब्रिक्स निर्माण मशीन को ऑपरेट कर रही है और समूह की सभी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर फ्लाई ऐश का निर्माण कर रहीं है। समूह द्वारा अब तक 1 लाख 30 हजार से अधिक फ्लाई ऐश ब्रिक्स ईटों का निर्माण किया है। इनमें से 1 लाख 18 हजार इंटों की बिक्री 3 लाख 54 हजार रुपये में कर चुके है। समूह में तेजकुंवर, राजकुमारी, सुनीता, गायत्री, क्रांति एवं मोनिका शामिल है।

Related posts

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद का विद्यार्थी परिषद ने किया पुतला दहन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

rktvnews

झारखंड प्रदेश भाजपा ने किसान सम्मान निधि के 17 वीं किस्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार।

rktvnews

विश्व हिन्दी दिवस पर साहित्य सम्मेलन में बीस हिन्दी-सेवियों को दिया गया ‘हिन्दी-रत्न’ सम्मान, हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का उद्घाटन राज्यपाल रमन डेका करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment