RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त ने गर्ल्स डे के उपलक्ष्य में मातृत्व शिशु अस्पताल पहुंच महिला मरीजों की स्वास्थ्य की जानकारी की प्राप्त, गिफ्ट पैकेट्स का किया वितरण।

स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को आमजनों तक सुगमतापूर्वक पहुंचाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता:उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)11 अक्टूबर।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने गर्ल्स डे के उपलक्ष्य में आज मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह में पहुंच कर महिला मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना, साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उपायुक्त ने महिला मरीजों से बात कर अस्पताल में उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं की जानकारी ली। वहीं उपायुक्त ने महिला मरीजों के बीच गिफ्ट पैकेट्स का वितरण भी किया। आगे उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को आमजनों तक सुगमतापूर्वक पहुंचाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। इसके अलावा उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों यथा बेड की स्थिति, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और उन्हें और अधिक सुलभ बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

Related posts

गढ़वा:जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में डीआरडीए को जिला परिषद में समाहित करने को लेकर सहमति हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

डीपीआईआईटीने सीमेंट उत्पादन डेटा के संग्रह के लिए सीआईएस पोर्टल पर भारतीय सीमेंट उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श किया।

rktvnews

मध्य प्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

जिला भ्रमण पर भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक से आए विद्यार्थियों ने की डीसी मोनिका गुप्ता से मुलाकात।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।

rktvnews

सारण: डीएम ने जिला के कर्मियों को दीपावली पूर्व दिया MACP/ACP का लाभ!कर्मचारियों में हर्ष।

rktvnews

Leave a Comment