RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर्स को दी बधाई।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 19 अगस्त। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि फोटोग्राफी की दुनिया, अद्भुत दुनिया है। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है। फोटोग्राफी के कार्य से जुड़े सभी साथियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।
मुख्यमंत्री चौहान ने आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा की जयंती के अवसर पर रेतघाट स्थित उद्यान में उपस्थित फोटोग्राफर्स को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस फोटोग्राफी की कला के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। मुख्यमंत्री चौहान ने अनेक फोटोग्राफर्स के साथ छायाचित्र खिंचवाए और स्वयं भी फोटोग्राफर्स के चित्र कैमरे से क्लिक किए। छायाकार बंधुओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री चौहान ने केक काटकर फोटोग्राफी दिवस मनाया। भोजताल के पास फोटोग्राफर्स के समूह ने अपने कैमरों से आसपास की प्राकृतिक सुंदरता को कैद किया।

Related posts

प्राक्कलन के अनुरूप उत्तम गुणवत्ता के साथ ससमय विकासात्मक योजनाओं को कराएं पूर्ण!गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कुल 75.78 करोड़ के योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन।

rktvnews

कर्म करने से दुर्भाग्य भी भाग्य में बदल जाता है : जीयर स्वामी

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर का किया सघन निरीक्षण, बारिश से उत्पन्न स्थिति का लिया जायजा, आमजन से लिया फीडबैक, अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के दिए निर्देश।

rktvnews

अपने घर आंगन में सकारात्मक प्रभाव वाले औषधीय पौध लगा कर जटिल व्याधियों से निजात पाए:योग गुरु

rktvnews

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवांत लाभों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment