RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक की।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)12 जून। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक आयोजित की गयी है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के मुखिया को मनरेगा योजना में अब तक 5 लाख रुपये तक की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति की शक्ति प्राप्त है। इस सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक करने का आदेश दिया जा रहा है। पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों के मासिक भत्ता को डेढ़ गुणा बढ़ाने का आदेश दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अब अनुग्रह अनुदान की राशि आकस्मिक मृत्यु के साथ-साथ सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी 5 लाख रुपए प्रदान की जाएगी। गंभीर बीमारी की स्थिति में जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कामकाज और प्रमुख पहलों से अवगत कराया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जनता दल (सेक्‍युलर) कर्नाटक के प्रमुख और एचडी रेवन्ना से की मुलाकात।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत त्रिभुआनी मे स्वतंत्रता सेनानी बिहारी सिंह के आँगन से मिट्टी एकत्रित कर परिजनो को सम्मानित किया गया।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए महिला टीम हुई उड़ीसा रवाना : राहुल सिंह

rktvnews

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान , भोपाल की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति,पटना द्वारा भोजपुर में चल रहे एचआईवी एड्स कार्यक्रम की कि गई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment