RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सदर अस्पताल,आरा में योग शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जून।आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल,आरा परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया, सिविल सर्जन भोजपुर एवं जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी भोजपुर ने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। भारत ने योग को वैश्विक स्तर पर एक सॉफ्ट पावर के रूप में स्थापित किया है। इस वर्ष 191 देशों के 1,300 शहरों में योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो भारत की प्राचीन परंपरा और सौम्य शक्ति को दर्शाते हैं।जिलाधिकारी ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग वैदिक काल से हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को भी सुदृढ़ करता है। आज पूरी दुनिया योग के लाभों को न केवल जान रही है, बल्कि उसे अपनाकर लाभान्वित भी हो रही है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम-से-कम एक घंटा अपने शरीर और समाज के लिए देना चाहिए। यह एक घंटा न केवल आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा, बल्कि समाज में सकारात्मकता और ऊर्जा का भी संचार करेगा।

Related posts

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने नया लोगो और शुभंकर लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज एन एस एस इकाई द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित!जरूरत मंदों की सेवा करके एनएसएस टीम उत्साहित:कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विभा वर्मा

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर मे विद्युत स्पर्शाघात से किसान की मौत।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, निरीक्षण प्रतिवेदनों के आधार पर की जा रही सतत समीक्षा।

rktvnews

कांतारा साहित्यिक चोरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की जमानत शर्त पर रोक लगाई

rktvnews

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय छात्रों की 75% उपस्तिथि की अनिवार्यता की न करें अनदेखी: प्रधान सचिव ,राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment