RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ।

हनुमानगढ़/राजस्थान 19अगस्त। सद्भावना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एडीएम कपिल कुमार यादव ने सद्भावना और एकता की शपथ दिलाई ।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 20 अगस्त को जयंती प्रतिवर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाती है। 20 अगस्त को राजकीय अवकाश के कारण आज सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, भाषा व धर्म का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद को बातचीत व संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ ली।

इस अवसर पर एडीएम सहित तहसीलदार हर्षिता मिड्ढा, नायब तहसीलदार भावना शर्मा, निजी सचिव पवन चौधरी, एडीएम निजी सहायक विजय कुमार, वीर सिंह सहित कलेक्ट्रेट में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

इंदिरा गांधी की इमरजेंसी बनाम संघ-भाजपा का अघोषित आपातकाल।

rktvnews

देवघर:कृषि निदेशक भोर सिंह यादव का देवघर दौरा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने ब्लड बैंक एवं तैयार डीईआईसी भवन का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ली जे-म्यांग को कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार 09 नवंबर के अपराह्न 05:00 बजे से 11 नवंबर अपराह्न 05:00 बजे तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में ड्राई डे घोषित।

rktvnews

Leave a Comment