RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 38 परिवेदनाएं आईं, 13 का मौके पर ही किया निस्तारण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 18अगस्त । अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री कपिल कुमार यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट के राजीव गांधी सेवा केंद्र में किया गया। प्रत्येक महीने के तीसरे गुरुवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में इस बार कुल 38 परिवेदनाए आईं, जिनमें से 13 का अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मौके पर ही निस्तारण किया। अन्य परिवेदनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण निर्धारित अवधि में निस्तारित करें अन्यथा प्रकरण उच्च अधिकारियों को एस्केलेट हो जाते हैं।
जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर के अलावा, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, सीईओ सुनीता चौधरी, नगर परिषद चेयरमैन गणेशराज बंसल, हनुमानगढ़ एसडीएम सुश्री दिव्या, एडिशनल एसपी बी एल मीणा, एसीईओ सुनिल छाबड़ा, डीईओ माध्यमिक हंसराज, जेडीवीएनएनल से के के कसवां, उद्योग विभाग सहायक निदेशक साहबराम गोदारा, आईसीडीएस उपनिदेशक श्री प्रवेश सोलंकी, सीएमएचओ ओपी चाहर, सहायक निदेशक विक्रम सिंह, अल्पसंख्यक अधिकारी अक्षित बिश्नोई समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: महासंघ (गोप गुट) भोजपुर से संबद्ध संघों की बैठक आयोजित,20 मई के प्रदर्शन को बनाई रणनीति।

rktvnews

अफसोस 😴पूजा के समय भी आरा किचड़ों का शहर – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

रिश्तों का एटीएम: जब प्यार केवल ट्रांज़ैक्शन बन जाए।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नव नियुक्त 2901 आयुष चिकित्सकों तथा 219 सहायक अभियंताओं को प्रदान किया नियुक्तिपत्र।

rktvnews

भोजपुर:उपजाऊ जमीन पर औधोगिकरण के बिरोध में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन , जमकर लगाए सरकार बिरोधी नारे।

rktvnews

भोजपुर: आपराधिक घटनाओं को ले आम आदमी पार्टी ने एस पी को दिया सुझाव सह मांग पत्र।

rktvnews

Leave a Comment