RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए सज धज कर तैयार है पटना।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए पटना सज धज कर तैयार है। बिहार में पहली बार देश के प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो भट्टाचार्य मोड़ से उमा सिनेमा के रास्ते कदम कुआँ, बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबारी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक जायेगा। पहले प्रधानमंत्री का रोड शो डाकबंगला चौराहा से शुरू होना था। पर उसे अब भट्टाचार्या मोङ से शुरू किया जायेगा। लगभग दो किलोमीटर लंबे इस रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। रोड शो के लिए केसरिया रंग की बनी विशेष गाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ रहेंगे। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
रोड शो वाले रोड के दोनों तरफ स्थित इमारतों को रंग-बिरंगे सीरीज बल्ब से सजाया गया है। डिवाइडर पर हर थोड़ी दूर पर फ्लड लाइट लगाये गये हैं। रात में भी दिन जैसा नजारा लग रहा है। इमारत और डिवाइडर भाजपा के झंडों से पटे हैं। रोड शो वाला रूट दुल्हन की तरह सजा हुआ है। दूसरे तरफ वाली सड़क पर जगह-जगह पर स्टेज बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बम निरोधक दस्ते द्वारा चप्पे- चप्पे की तलाशी ली गई है। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। प्रधानमंत्री के रोड शो की सुरक्षा व्यवस्था तथा सफलता के लिए प्रशासन ने दिन रात मेहनत की है। शनिवार को प्रधानमंत्री के कार्केड का रिहर्सल भी किया गया। जिन रास्तों से प्रधानमंत्री का रोड शो गुजरेगा उनका जायजा एसपीजी की टीम ने लिया। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रोड शो वाले रूट में स्थित इमारतों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से इन भवनों में रहने वाले मकान मालिकों और अन्य लोगों का पुलिस ने सत्यापन भी किया।
रोड शो वाले रूट पर बैरिकेडिंग की गई है। बल्ला के साथ-साथ लोहे के पाइप की भी बैरिकेडिंग की गई है जहाँ पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। भाजपा नेताओं ने भी पीएम की रोड शो की तैयारी का जायजा लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया सहित प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों ने भी रोड शो का जायजा लिया।

Related posts

आयुष्मान भव: पखवाड़े का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ!जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान परवान पर,छठ घाटों पर भी चला अभियान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया; नए रायरंगपुर डाक मंडल का उद्घाटन किया; रायरंगपुर डाक प्रभाग का स्मारक विशेष कवर जारी किया; और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

सिक्किम के हर्बल ज्ञान को होम्योपैथिक अभ्यास के साथ एकीकृत करना: लोककथा सर्वेक्षण से अनुभव’ पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2024 के तैयारियों का किया समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment