RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान समारोह पांच सितंबर को :संयोजक आनंद मोहन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त। शुक्रवार को प्रतिभा खोज समिति कोईलवर प्रखंड भोजपुर आरा के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान को लेकर एक आवश्यक बैठक संयोजक अ प्रा जिला नाजीर आनंद मोहन सिन्हा के अस्पताल रोड स्थित आवास पर हुई। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी समिति द्वारा 5सितंबर 24 को दिन के दो बजे श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली महादेवा रोड आरा के प्रांगण में होगा।इस बार समिति अवकाश प्राप्त शिक्षक को निर्धारित मानक के आधार पर सम्मानित करने का कार्य निर्धारित है।बैठक में वरीय प्राध्यापक डा नंद जी दूबे,प्रो दिवाकर पांडेय, विजय तिवारी, अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग रहे और कार्यक्रम के तैयारी पर विचार मंथन किया।
संयोजक आनंद मोहन सिन्हा ने बताया की विगत 5 सितंबर 23 को डा नवीन कुमार शिक्षक को कार्यरत शिक्षक के अतिरिक्त विशेष सामाजिक शैक्षणिक योगदान के लिए चयनित किया गया था। जिसे उप विकास आयुक्त भोजपुर श्रीमान विक्रम वीरकर के द्वारा अंग वस्त्र, बुके और रु 51/- हजार, एकावन हजार का चेक प्रदान किया गया।डा नवीन कुमार प्रतिभा कोई समिति द्वारा लिए गए प्रतियोगिताओं में सफल रहे और समिति उन्हें पढ़ने लिखने में सदेव सहयोग करते रही।ये समिति के उद्देश्य एवं मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में झारखंड में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
श्री सिन्हा ने बताया की अपनी शिक्षिका पत्नी प्रभा सिन्हा के अर्जित जमा राशि के ब्याज राशि को शैक्षणिक कार्य के अलावा लेखन, साहित्य, पुस्तक प्रकाशन, एवं सबसे महत्वपूर्ण यह की आपने इंजीनियर डॉक्टर प्रोफेसर बनाएं लेकिन कितने इंसान बनाएं जिस पर हम गर्व कर सकते हैं। इससे संबंध में संयोजक को सभी जानकारियां मिलकर दे सकते हैं। चुकि राशि बड़ी है इसलिए अवलोकन भी पारदर्शिता के साथ समिति करेगी।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अनूठी पहल: महाशिवरात्रि मेले में सेवा देने वाले 130 सफाईकर्मियों के सम्मान में हुआ विशेष भोज।

rktvnews

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

rktvnews

आईसीडीएस संचालित योजनाओं की जागरूकता रथ को जिलाधिकारी ने किया रवाना।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने नवोदय विद्यालय, गांडेय का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:फुटाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा के निधन से शैक्षणिक जगत शोकाकुल।

rktvnews

भोजपुर: कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण कार्यक्रम के तहत धान की उन्नत खेती विषय पर दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment