RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के लोकपर्व ’हरेला’ के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)03 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री गुरू राम राय इंटर कॉलेज, मोथरोवाला, देहरादून में उत्तराखण्ड के लोकपर्व ’हरेला’ के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखण्ड के साथ ही पूरे देश में हरेला पर्व मनाया जा रहा है। सनातन संस्कृति में प्रकृति को मां के रूप में पूजे जाने की परंपरा है। हम किसी न किसी रूप में प्रकृति का पूजन करते हैं, हरेला पर्व भी प्रकृति की सेवा का पर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी धरोहर एवं प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून शहर में सुगम यातायात, बाजार क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। ₹72 करोड़ की लागत से मेंहुवाला क्लस्टर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हेतु कार्य गतिमान है। क्षेत्र में ₹600 करोड़ की लागत से देहराखास, विद्याविहार, बिंदाल नदी से रिस्पना नदी के क्षेत्र के बीच व अन्य क्षेत्र में सीवर लाइन एवं ड्रेनेज का कार्य गतिमान है। रेस्टकैंप एवं भंडारीबाग फ्लाईओवर पर ₹37 करोड़ की लागत से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि देहरादून के मोथरोवाला क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत 15 एमएलडी की क्षमता से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से सभी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बसे शहरों की धारण क्षमता का आंकलन कर रहे हैं। इसी के आधार पर इन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज हरेला पर्व पूरे राज्य में सामाजिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उत्तराखण्ड के लोक पर्व ने व्यापक स्वरूप ले लिया है, समाज ने इस पर्व को स्वीकार किया है। हमने अपने और आने वाली पीढ़ी के लिए वृक्षारोपण करना है। जंगलों की आग के लिए पेड़ो को दोष देना गलत है, पेड़ो की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है।
इस दौरान कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष विनोद पुण्डीर, सौरभ थपलियाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:29वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून के कार्यक्रमों की तैयारियाँ देखी।

rktvnews

स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित।

rktvnews

समय और धन की बचत होगी, चुनावी मोड से बाहर निकलेगा भारत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

उर्दू प्राथमिक विद्यालय, बड़ौरा के निर्माण के लिए विधायक ने DDC को अपने निधि से 10 लाख रुपये का अनुशंसा पत्र सौंपा!उर्दू प्रथमिक विद्यालय,बड़ौरा को बनाया जाएगा क्षेत्र का मॉडल विद्यालय:मनोज मंज़िल

rktvnews

Leave a Comment