आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 अगस्त।आरा के सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय (एस बी कालेज)में आज़ादी का जश्न बड़े धूमधाम से प्राचार्या प्रो पुनम कुमारी की अध्यक्षता में मनाया गया। झंडातोलन के बाद अपने संबोधन में प्रो पुनम कुमारी ने सबको 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सर्वप्रथम भोजपुर से ही बाबू कुंवर सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी।और जीत भी हासिल की। लेकिन अंग्रेजी हुकूमत ने शक्ति से इसे दबाने की कोशिश की। महात्मा गांधी के नेतृत्व में 1942 में अंतिम लड़ाई करो या मरो का आंदोलन हुआ। लाखों कुर्बानियों के बाद आजादी मिली।अपने देश को अपना राष्ट्रीय ध्वज मिला।इस अवसर पर रमेश कुमार सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।
