RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर को ओडिशा दौरे पर।

मिलेट्स को प्रोत्साहन देने के लिए “मंडिया दिबासा” कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे शिवराज सिंह।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 09 नवंबर।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर 2025 (सोमवार) को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे राज्य में किसानों की आय वृद्धि, पोषण सुरक्षा और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान प्रातः पटना से प्रस्थान कर 11 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे लोक सेवा भवन स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “मंडिया दिवस (Millet Day)” के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे ओडिशा सहित पूरे देश में मिलेट्स (श्री अन्न/मोटे अनाज) के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही, मिलेट्स को प्रोत्साहन देने सहित इसके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा होगी।
इसके बाद, केंद्रीय मंत्री श्री चौहान कटक जिले के सदर क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहाँ वे किसानों के साथ फील्ड विजिट और संवाद करेंगे। वे किसानों के अनुभवों और सुझावों को जानेंगे तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कृषि कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति का अवलोकन करेंगे।
दोपहर में वे आईसीएआर-सीआरआरआई (ICAR-CRRI) बिद्याधरपुर, कटक में आयोजित संयुक्त रणनीति बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में पीएम धन धान्य कृषि योजना, पल्सेस सेल्फ-रिलायंस मिशन और राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
श्री चौहान का यह दौरा ओडिशा में सतत एवं आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व में कहा है कि “भारत का भविष्य किसान के खेतों में छिपा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम खेती को लाभकारी, पर्यावरण-संवेदनशील और तकनीक-समर्थ बना रहे हैं।”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह राज्यों का दौरा करके मैदानी रूप से कार्य करते हुए किसानों से लगातार रूबरू हो रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे किसानों और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सिर्फ दिल्ली के कृषि भवन में बैठकर काम नहीं हो सकता है, बल्कि इसके लिए खेतों पर किसानों के बीच जाकर उनके अनुभव जानना जरूरी है।
श्री चौहान सायं भुवनेश्वर से विजयवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां अगले दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Related posts

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में महादलित विद्यार्थियों के द्वारा संचालित विभिनन योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:टिश्यू कल्चर से कृषि में नई क्रांति, खेती की बदलती तस्वीर: कुढ़नी के हीक्योर एग्रो प्लांट से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल।

rktvnews

बिहार:8 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला।

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती चिल्ड्रन स्कूल में मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान।

rktvnews

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 50 पेंशनभोगी कल्याण संघों और 16 बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 2.0 की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:देश विदेश के फिजिशियन कांन्फ्रेंस में किया अपने ज्ञानकी साझेदारी : डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment