RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का अधिवेशन संपन्न।

राज्य के जिलों से पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने की शिरकत।

आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई अधिवेशन की शुरुआत।

विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया स्वागत गान और नृत्य की प्रस्तुति।

संघ संबंधी विभिन्न मुद्दों पर हुए विचार विमर्श।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अक्टूबर।स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में आज बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का अधिवेशन(बैठक) संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ पटना के पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यगण के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम सत्यार्थ सिंह महामंत्री एवं राजेश्वर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्वर तिवारी, महामंत्री सत्यार्थ सिंह, व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ भोजपुर के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय, जिला सचिव बसावन राम, संयोजक सुभाष सिंह, संरक्षक दिलीप सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरूआत किया गया।
अधिवेशन में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा स्वागत गान गाकर सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया।
अजय शंकर मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ भोजपुर के द्वारा शंखनाद एवं जय घोषकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद मंच का संचालन प्रीति गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ भोजपुर के द्वारा किया गया। इस अधिवेशन में निम्नलिखित मुख्य मुद्दों पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।
1. राज्य कार्यकारिणी की पुनर्गठन हेतु चुनाव समिति का गठन तथा चुनाव तिथि एवं स्थान का घोषणा किया गया।

2. राज्य कार्यकारिणी का प्रमंडल स्तरीय बैठक हेतु टीम का गठन किया गया।

3. इस कार्यकाल अवधि में बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियां पर चर्चा की गई।

4. संघ की वर्तमान गतिविधियों एवं आगे की रणनीति से सभी सदस्यगण को अवगत कराया गया।

5. बिहार के जिन-जिन जिलों में संघ का चुनाव अभी तक नहीं हो पाया है एवं जिन-जिन जिलों में जिला इकाई का पुनर्गठन होना है वहां भी जल्द से जल्द चुनाव कराने के संदर्भ में चर्चा की गई।
अंत में व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ भोजपुर के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर अधिवेशन का समापन किया गया।
इस अधिवेशन को सफल बनाने में पिताम्बर चौधरी, अमृत सागर गौतम, एवं निक्कू कुमार सिंह तीनों उपाध्यक्ष, उज्जवल नारायण संगठन मंत्री, पद्म पराग सिंधु कोषाध्यक्ष, रिंकू कुमार वर्मा, दीपू पांडे, सौरभ कुमार, दीपक कुमार शाहा, यशपाल सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, संतोष कुमार भगत, संदीप कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार दुबे, रितेश शर्मा, अमन कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार तिवारी, हेमंत कुमार, दीपक गौतम, सत्य प्रकाश, रवि कुमार, रजनीश रंजन, प्रीतम कुमार, उमेश कुमार सुमन, शिवेंदु किशोर, प्रभंजन ठाकुर, अंबुज मिश्रा सभी व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ भोजपुर के कार्यकारिणी सदस्य के साथ-साथ अन्य कर्मचारीगण का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर की बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर:1369 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 नवंबर 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रमजान की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बड़हरा प्रखंड सभागार में बाल अधिकारों का संरक्षण उद्देशित उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment