RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मुजफ्फरपुर व भोजपुर (तेतरडीह) में हुए बलात्कार काण्ड के खिलाफ भाकपा-माले ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया।

पटना पीएमसीएच की अमानवीय घटना ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खोखले दावों की खोली पोल।

राज्य सरकार कर रही “महिला संवाद” और आए दिन हो रहे बलात्कार?: दिलराज प्रीतम

भाकपा-माले ने राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत आरा में निकाला विरोध मार्च।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 जून।मुजफ्फरपुर एवं भोजपुर(तेतरडीह) में हुए बलात्कार के खिलाफ व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफा की मांग को लेकर भाकपा-माले, आइसा-इंनौस ऐपवा के राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत आज भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा से विरोध मार्च निकला जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शिवगंज पहुंचकर सभा में तब्दील हुआ।मार्च के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की!
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड स्थित जगन्नाथपुर गांव में 10 वर्षीय दलित समुदाय की नाबालिग बच्ची के साथ हुई बर्बर यौन हिंसा और इलाज में हुई घोर लापरवाही के कारण मौत हो गई!इस घटना को न केवल बिहार की चरमराती कानून-व्यवस्था का प्रतीक बताया, बल्कि राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। सभा के दौरान कहा गया कि यह घटना राज्य सरकार की दोहरी विफलता को दर्शाती है,पहली,एक नाबालिग बच्ची के साथ अमानवीय बलात्कार,दूसरी उपचार में आपराधिक उपेक्षा!इस दरम्यान भोजपुर के तेतरडीह में अपराधियों ने स्कूली छात्रा को सामूहिक बलात्कार कर उसे गंभीर अवस्था में मरने के लिए मजबूर होना पड़ा,एक तरह से कहिए उसकी हत्या कर दी गई!बिहार में नीतीश-भाजपा की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये है।सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह से फेल हो गई है। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे इस विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें।उन्होंने कहा कि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में बलात्कार पीड़िता के इलाज को लेकर जो लापरवाही सामने आई है,वह न केवल निंदनीय बल्कि आपराधिक भी है।इससे यह स्पष्ट होता है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था गरीबों, दलितों और पीड़ितों के लिए न केवल असंवेदनशील है,बल्कि अमानवीय भी हो चुकी है!
कार्यक्रम में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,नगर सचिव सुधीर सिंह,दिलराज प्रीतम,क्यामुद्दीन अंसारी,संगीता सिंह,शोभा मंडल,निरंजन केसरी,विकास कुमार,रौशन कुशवाहा,कलावती देवी,संतविलास राम,हरिनाथ राम राजेंद्र यादव,बबलू गुप्ता,मु०राजन,अभय सिंह,मनोज गुप्ता,पंकज कुशवाहा,साहिल अरोरा,सन्नी देओल पासवान,रितेश कुमार,अमित मालाकार,अनूप कुमार,चंदन दास आदि कई लोग शामिल थे!कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी ने किया!

Related posts

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सियान सदन भवन का किया लोकार्पण।

rktvnews

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र रहेगी इस बार बिहार की झांकी।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा केएन सिन्हा ने किया आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:प्रमण्डलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल हजारीबाग सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के कार्यों का किया समीक्षा।

rktvnews

“ज्ञान और लोक समाज का इतिहास है, ग्रामीण इतिहास”!1857 के सेनानी मंगल पांडेय के गांव नगवा में 11वें क्रिएटिव हिस्ट्री वार्षिक सम्मेलन 2023 के ‘मेरा गांव, मेरा इतिहास’ परिसंवाद में उभरकर आई ये बातें।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने देवघर कॉलेज परिसर में में आयोजित होने वाले पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment