RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत जिले में सोमवार से शुरू हुए 9 कैंप!स्मार्टफोन वितरण में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर।

हनुमानगढ़/राजस्थान 14 अगस्त। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आमजन में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। योजना के तहत सोमवार को भी स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत अब तक जिले में कुल 1 हजार 362 स्मार्ट फोन का वितरण किया जा चुका है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर तीन शिविरों सहित जिले में 9 शिविरों का आयोजन किया गया ।

टोल फ्री नम्बर 181 पर मिलेगी योजना की पूरी जानकारी

कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार ने बताया कि योजना की संपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए राजस्थान संपर्क सहायता केन्द्र के टोल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि पात्र लाभार्थी के जन आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो वे नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जा कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते है और अगर लाभार्थी के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वह कैम्प में उपलब्ध टैबलेट के माध्यम से अपना जनाधार ई वॉलेट में पंजीकरण करवा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और रविवार को अवकाश

संयुक्त निदेशक श्री योगेंद्र कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं रविवार के अलावा जिले के सभी 9 शिविरों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रत्येक शिविर में 200-200 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किया जाएगा। किस लाभार्थी को किस दिन, किस समय और किस शिविर में आना है इसकी सूचना लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर फोन एवं मैसेज द्वारा दी जाएगी।

जिले में इन केन्द्रों पर आयोजित हो रहे है शिविर

– हनुमानगढ़ जंक्शन में करणी चौक स्थित अंबेडकर भवन, हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक केंद्र
– हनुमानगढ़ टाऊन में नगर परिषद् सभागार
– संगरिया में पंचायत समिति सभागार
– पीलीबंगा में अंबेडकर भवन
– नोहर में पुरानी नगर पालिका भवन
– भादरा में डॉ अंबेडकर भवन
– टिब्बी में राजकीय प्राथमिक विधालय
– रावतसर के अंबेडकर भवन में कल से शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

हनुमानगढ़ जंक्शन में अंबेडकर भवन स्थित शिविर का अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हरदीप सिंह चहल और एडीएम श्री कपिल कुमार यादव ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री मनमोहन सोनी, सरपंच श्री गुरलाल सिंह, पार्षद श्री गुरदीप सिंह चहल रहें। श्री हरदीप सिंह चहल ने लाभार्थियों से बातचीत की तथा स्मार्टफोन वितरित किए। सोमवार तक जिला मुख्यालय के कैंपों में 1041 लाभार्थी महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए है। जिला मुख्यालय के ही हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक केंद्र के शिविर का जिला परिषद सीईओ श्रीमती सुनीता चौधरी ने निरीक्षण किया । सीईओ ने वहां की व्यवस्थाओं को जांचा । शिविरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है ।

Related posts

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग के सहयोग से सीएसआईआर-खनिज और सामग्री प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर में आयोजित “एमएसएमई को सशक्त बनाते सीआरटीडीएच” पर एक दिवसीय चिंतन शिविर का समापन

rktvnews

नगर विकास एवं आवास विभाग पटना द्वारा पदाधिकारियों का किया गया स्थानांतरण।

rktvnews

पटना:ट्रंप के फरमानों के सामने मोदी सरकार चुप क्यों, माले ने निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:दीदीजी फाउंडेशन ने मुजफ्फरपुर के वृद्धाश्रम में किया कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:हर पात्र महिला तक पहुँचे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ : जिला पदाधिकारी

rktvnews

राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह – राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कार्मिकों की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment