RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कथक नर्तक अमित कुमार को मिला “बिहार गौरव सम्मान”।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मार्च।शास्त्रीय संगीत जगत में आरा का गौरव पुनः स्थापित हो रहा है ।ऐसे में यहाँ की प्रतिभाएं नित नया कृतिमान स्थापित कर रहें हैं। संगीत जगत में किसी विख्यात संगीतज्ञ द्वारा हस्ताक्षरित किसी विशेष उपाधि को पाना विशेष महत्व रखता है और यह विशेष उपाधि प्राप्त किया है आरा के कथक नर्तक अमित कुमार ने। संगीत जगत मेंआरा के विख्यात कथक नर्तक को गत दिनों छपरा घराना की ओर से संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु “बिहार गौरव सम्मान” से नवाजा गया। यह सम्मान घराने की ओर से अंतर्राष्ट्रीय शास्त्रीय गायक पंडित रामप्रकाश मिश्र ने छपरा में आयोजित लोकार्पण सह संगीत समारोह के मंच पर जिला सत्र मुख्य न्यायधीश पुनीत कुमार गर्ग, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परमेंद्र कुमार वाजपेयी, विख्यात जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. विभा भारती की गरिमामयी उपस्थिति के बीच प्रदान किया। अमित कुमार दूरदर्शन के ग्रेडेड कलाकार हैं और नृत्य के क्षेत्र में इससे पूर्व भी कई महत्वपूर्ण उपाधि प्राप्त कर चुके हैं जिसमें नृत्य रत्न एवं रत्नाकर सम्मान जैसे विशेष उपाधि शामिल हैं। वर्तमान में अमित सारण के दाऊदपुर स्थित संवेदना प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में नृत्य शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं जहाँ सैकड़ो छात्राओं को नृत्य विधा का प्रशिक्षण दे रहें हैं। अमित कुमार की इस उपलब्धि पर गुरु बक्शी विकास, विदुषी बिमला देवी, सुधाकर कश्यप, शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव, आदित्या श्रीवास्तव समेत कई लोगो ने बधाई दी।

Related posts

भारत के तेल एवं गैस सार्वजनिक उपक्रमों की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका: हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

क्या सच में ईश्वर है??

rktvnews

भोपाल:ईपीएफओ भोपाल में एआईबीईयू – एनएफआईटीयू पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर : सोनबरसा मे मारपीट व गोलीबारी मामले मे 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, तीन गये जेल।

rktvnews

वाराणसी:लिखा अन्याय हो जिस पर पृष्ठ वो फाड़ देती हूं, शत्रु का चीरकर सीना तिरंगा गाड़ देती हूं : डॉ. गीता पाण्डेय अपराजिता

rktvnews

पीएचडी नामांकन जांच परीक्षा 2021की अधिसूचना।

rktvnews

Leave a Comment