RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सना फायर वर्क्स फटाखा फेक्ट्री सील।

इंदौर /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 17 दिसंबर।कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में बिचौली हप्सी के ग्राम राजधरा में राजस्व अमले द्वारा सना फायर वर्क्स फटाखा इकाई पर आकस्मिक निरीक्षण कर सख्त कार्यवाही की गई है। निरीक्षण दल में एसडीएम अजय भूषण शुक्ला सहित नायब तहसीलदार, पटवारी एवं ग्राम कोटवार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान फटाखा इकाई के संचालक अकरम मंसूरी मौके पर उपस्थित थे। जांच में पाया गया कि फटाखा इकाई में निर्धारित सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया जा रहा था। विशेष रूप से सुतली बम को असुरक्षित स्थान पर खुले में सुखाया जा रहा था, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। निरीक्षण उपरांत तत्काल कार्यवाही करते हुए संपूर्ण फटाखा इकाई को सील कर दिया गया है तथा मौके पर पंचनामा कार्यवाही संपन्न की गई। कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार अवैध एवं असुरक्षित गतिविधियों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

व्यंग्य:देशभक्ति का नया नाप : 56 इंच से आगे, पेट, जेब और पोस्टर 🤪

rktvnews

भारतीय नौसेना ने 2024 की ‘नौसेना असैन्य वर्ष’ के रूप में घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर: जमीन फर्जीवाड़ा में एसपी के आदेश पर उदवंतनगर थाने में मामला दर्ज।

rktvnews

रांची:विधानसभा निर्वाचन में अवैध निर्वाचन व्यय और एमसीसी उलंघन के मामलों पर एसएसटी एवं एफएसटी रखेंगे पैनी नजर।

rktvnews

100 लीटर देशी शराब जप्त, धन्धेबाज फरार।

rktvnews

भोपाल:कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यू.के.) में अत्‍याधुनिक पुलिसिंग के गुर सीख रहे हैं प्रदेश के 30 अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक।

rktvnews

Leave a Comment