RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 अगस्त। 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीदों उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवी प्रसाद चौधरी, राजेंद्र सिंह और राम गोविंद सिंह द्वारा दी गई कुर्बानी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहीद स्मारक परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधायक शकील अहमद खाॅ, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गाॅधीजी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सचिवालय प्रांगण स्थित शहीद पार्क में जाकर अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित किया और स्वतंत्रता संग्राम के तमाम अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों को प्रस्तुत किया।

Related posts

इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना।

rktvnews

बागपत के बच्चों के जीवन में गूंजेंगे नए सुर: जिलाधिकारी ने किया ग्रो विद म्यूजिक पहल का शुभारंभ।

rktvnews

नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा टूल किट एवं स्टडी किट।

rktvnews

आशा और फैसिलिटेटर का सरकारी कर्मी का दर्जा की मांग पर चल रहे हड़ताल का भाकपा माले का समर्थन:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

बिहार:कैग रिपोर्ट में नीतीश सरकार की नाकामी उजागर , राज्य में संस्थाबद्ध भ्रष्टाचार और गरीबी का दुष्चक्र जारी: धीरेंद्र झा

rktvnews

हिन्दी के चलते फिरते विश्वविद्यालय थे पं जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment