RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा टूल किट एवं स्टडी किट।

बेतिया/बिहार 08 अगस्त।श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को टूल किट एवं स्टडी किट प्रदान किया जाना है। इस योजना के तहत एक ओर जहां अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए टूल किट प्रदान किया जायेगा वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों को स्टडी किट मुहैया कराया जायेगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी, अंकित राज द्वारा बताया गया कि इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स, मोबाईल रिपेयर, फिटर, ब्यूटीशियन, प्लंबर आदि ट्रेड में ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, पिछड़ा वर्ग के लाभुक जिनकी उम्र 18-35 वर्ष तथा वार्षिक आय 180000 रूपये से कम हो को इसका लाभ मिलेगा। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में बीएसडीएम/आइटीआइ/समकक्ष परीक्षा में उतीर्ण अथवा एनएसक्यएफ से मान्यता प्राप्त हो, का निर्धारण किया गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को आवेदन की तिथि को नियोजनालय अथवा एनसीएस पोर्टल पर न्यूनतम एक वर्ष से निबंधित होना अनिवार्य है।
इसी तरह दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, पिछड़ा वर्ग के 18-35 आयुवर्ग के वैसे अभ्यर्थी जो यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है, उन्हें स्टडी किट मुहैया कराया जायेगा। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक/इंटरमीडिएट/किसी सरकारी सेवा के रिक्ति में आवेदन जरूरी है। ऐसे अभ्यर्थियों की वार्षिक आय 180000 रूपये से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आवेदन की तिथि को जिला नियोजनालय अथवा एनसीएस पोर्टल पर न्यूनतम एक वर्ष से निबंधित होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि पात्रताधारक योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त तक संबंधित प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ जिला नियोजन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया को संबोधित करते हुए अपना आवेदन दे सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। आवेदकों का चयन विभागीय निर्देशानुसार उप निदेशक (नियोजन) मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी जिला नियोजनालय के हेल्पलाईन नंबर-06254-295737 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

बागपत:हार्टफुलनेस संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने लिया भाग।

rktvnews

बेतिया:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के ₹487 करोड़ की लागत से पैट्रापोल के यात्री टर्मिनल भवन एवं मैत्री द्वार का उद्घाटन किया

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment