RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री से मिले 2021 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 11 अगस्त। मुख्यमंत्री आवास 1अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में वर्ष 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम से मुलाकात करने वालों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 प्रशिक्षु अधिकारियों में शुभम कुमार, प्रवीण कुमार, अनिक बसाक, निशा, शैलजा पांडे, शिवाक्षी दीक्षित, अपूर्वा त्रिपाठी, सूर्य प्रताप सिंह, सारा अशरफ और आकाश चौधरी शामिल थे।
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहतर ढंग से ट्रेनिंग पूरी करने की शुभकामनायें दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,बिपार्ड के अपर महानिदेशक विनोद सिंह गुंजियाल एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

Related posts

बिहार चुनाव 2025: एनडीए का पलड़ा भारी, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे सत्ता!

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक राज्यों में हुई अतिवृष्टि, ओला पाला का लिया संज्ञान।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल , अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त द्वारा विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी।

rktvnews

भोजपुर: विजय उत्सव की तैयारी को लेकर वीर बांकुडा बाबू कुंवर सिंह विजय महोत्सव साम्राज्य समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment