RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

जयपुर/राजस्थान 09 जून। राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्य सरकार की ओर से राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार श्री नवीन संघी को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य मनोनित करने पर भी मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इस अवसर पर राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष श्री महावीर सौगानी, उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल तथा रजिस्ट्रार श्री नवीन संघी सहित राजस्थान फार्मेसी काउंसिल एवं जयपुर कैमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करना जानलेवा हो सकता है:यातायात पदाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 जून 25

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:जिले के शाहपुर, बड़हरा, आरा मुफसिल को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर युद्ध अस्तर पर राहत कार्य चलाये सरकार :कुणाल

rktvnews

धार्मिक स्थलों पर विवादों को सुलझाने में न्यायपालिका।

rktvnews

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और राज्य के लिए डिजिटल गवर्नेंस योजना पर चर्चा की।

rktvnews

Leave a Comment