RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बड़हरा विधायक ने गंगा कटाव और किए जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण! पदाधिकारीयों को दिए कई निर्देश।

बड़हरा/भोजपुर ( अमरेश सिंह) 10 अगस्त।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के मणीराय के टोला और अचरज लाल के टोला पर हो रहे गंगा कटाव और उसके लिए किए जा रहे कार्यो का औचक निरीक्षण किया। राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य अधिकारियो के साथ गंगा किनारे हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। उन्होने दोनो गाँवो को बचाने के लिए पदाधिकारियो को सख्त निर्देश दिया। दोनो गाँवो को कटाव से बचाने के लिए गंगा मिट्टी से भरी बोरी से बचाव कार्य किया जा रहा है।बचाव कार्य धीमी होने पर विधायक द्वारा संवेदक और पदाधिकारियो को हिदायत देते हुए कहा गया कि मजदूरो की संख्या बढाकर जल्द से जल्द काम पूरा किया जाएँ।
ग्रामीण जनता द्वारा की गई शिकायतो को सुनते हुए विधायक ने कटाव को रोकने का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होने अपने विधानसभा अंतर्गत हो रहे गंगा कटाव क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए अधिकारियों से अधिक से अधिक बचाव कार्य की अनुमति लेने की सहमति जतायी। बोरियो की संख्या बढाने की बात कही। उन्होने कहा कि बड़हरा क्षेत्र मे गंगा का कटाव तेजी से हो रहा है।पहले भी बहुत गाँव गंगा नदी मे समा गए । मेरा प्रयास है कि अब कोई गाँव गंगा नदी मे न समाए ,इसके लिए मै लगातार जिला और राज्यस्तरीय पदाधिकारियो से संपर्क कर कटाव को रोकने के लिए प्रयासरत हूँ।

जनता की समस्याओं से अवगत होते पूर्व मंत्री सह विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह

गंगा कटाव के बचाव कार्य मे कोई अनियमितता बर्दाश्त नही की जाएगी।संवेदक और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होने कहा कि पूरी इमानदारी और कर्तब्यनिष्ठता से काम होना चाहिए। लोगो के विश्वास को बढाते हुए उन्होने लोगो को सहयोग करने की बात कही।
साथ मे जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,विवेक सिंह,मनोज सिंह,मुन्ना सिंह सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता शमिल थी।

Related posts

भोजपुर : पैक्स चुनाव मे एसडीओ व एसडीपीओ ने किया मतदान केंद्रों का दौरा।

rktvnews

रायपुर : शहरों के विकास के लिए नहीं होगी राशि की कमी : अरुण साव

rktvnews

मध्यप्रदेश:1 लाख 70 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,2 लाख 69 हजार 201 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

rktvnews

खैरागढ़:पीएच. डी. के लिए चयनित अभ्यर्थियों का कुलपति डॉ. लवली शर्मा की अध्यक्षता में हुआ साक्षात्कार।

rktvnews

सहयोग संकल्प फाउंडेशन से जनपद को मिलेगा फायदा : पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment