RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:1 लाख 70 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,2 लाख 69 हजार 201 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

भोपाल/मध्यप्रदेश 08 नवंबर।मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 की आदर्श आचरण संहिता 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि पुलिस द्वारा शस्त्र लाइसेंस, विस्फोटक पदार्थों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में अब तक आपराधिक प्रवृत्ति के 1 लाख 70 हजार 701 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। साथ ही 43 हजार 932 गैर जमानती वारंटों की तामीली करा ली गई है।
राजन ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 69 हजार 201 लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करा लिये गये हैं। 732 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अब तक 2 हजार 964 अवैध हथियार, 720 कार्टिज, 3 हजार 920 विस्फोटक पदार्थ एवं 1 बम भी मिला हैं। ये सभी सामग्रियां तत्काल जब्त कर ली गई हैं। प्रदेश में कुल 376 अंतर्राज्यीय नाकों एवं 706 आंतरिक नाकों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। प्रदेश में 839 फ्लाईंग स्क्वाड (उड़नदस्ता), 994 सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं 99 क्विक रिसपांस टीम (क्यूआरटी) कार्य कर रही हैं।

Related posts

भोजपुर:एनपीसीआई और ई केवाईसी के लिए ई किसान भवन बड़हरा में शिविर आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज: समाहरणालय सभा कक्ष में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो कुंज बिहारी सिंह की पुण्यतिथि पर व्याख्यान माला आयोजित!सरकार धन कमाने के लिए नहीं बल्कि जन कल्याण के लिए है:प्रो राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

शाहपुर:सैंट्रो कार से 33 कार्टून शराब बरामद।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जनपद में हो रहे कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment