RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

गढ़वा/झारखंड 08 अगस्त।उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, दिनेश प्रसाद सुरीन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में पेंशन, आवास, राशनकार्ड, राशन वितरण, जमीन विवाद, जमीन सीमांकन, अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
सर्वप्रथम गढ़वा प्रखंड के टंडवा निवासी झलका देवी, पति- मुनेश्वर राम ने जनता दरबार मे आवेदन पत्र समर्पित करते हुए निर्माणाधीन गढ़वा बाईपास रोड में उनका खरीदी की गई निजी जमीन बाईपास रोड निर्माण में अधिगृहित कर ली गई है, जिसका मुआवजा उन्हें अबतक नहीं मिल सका है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। रमना प्रखंड के गम्हरिया निवासी देवंती देवी, पति- स्वo मोहन बियार ने आवेदन समर्पित करते हुए विधवावस्था पेंशन शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पति के मृत्यु के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पेंशन के लिए प्रखंड के चक्कर काट रहीं हैं। मेराल प्रखंड के चेचरिया निवासी शिल्पा देवी, पति- जयशंकर तिवारी ने आवेदन देते हुए बताया कि वर्तमान में हुए बारिश में उनका मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया है। उन्हें रहने के लिए और कोई दूसरा घर भी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उनका नाम स्वीकृत है, परंतु योजना के लाभ से वे वंचित हैं। अतः उन्होंने आवास योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया है। इसी प्रकार राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, नए राशन कार्ड का निर्माण कराने, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, लंबित वेतन का भुगतान, भूमि विवाद, आवास योजना के क़िस्त भुगतान आदि से संबंधित भी आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित किया, साथ ही NCEL के logo, वेबसाइट और brochure का लोकार्पण तथा NCEL सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

rktvnews

बक्सर:पर्यावरण नहीं तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं : डॉ. विनोद

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम में किया ध्वजारोहण।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना कर सभी प्रदेशवासियों के ख़ुशहाली की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment