RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

एन एस एस महाराजा कॉलेज आरा द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हुआ पौधारोपण!महाराजा कालेज का आरा हाउस क्रांतिकारियों का विजय स्थल;एन एस एस प्रभारी,डा विभा वर्मा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 अगस्त।राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अगस्त क्रांति के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया। स्वतंत्रता आंदोलन में महाराजा कॉलेज का ऐतिहासिक महत्व है।जहां अंग्रेजों को शिकस्त देकर बाबू कुंवर सिंह ने इसी महाराजा कालेज परिसर में बंदीबना कर विजय दिवस मनाया था।जिसे आरा हाउस के नाम से जाना जाता है।
अगस्त क्रांति को यादगार बनाने के लिए छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर विभा वर्मा ने बताया कि अगस्त क्रांति की लड़ाई महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया और आम लोगों के लिए करो या मरो का संदेश दिया। राष्ट्र भक्तों के जोश से देश भर में आंदोलन की शुरुआत हुई और अंग्रेजों को सात समुंदर पार भगाया गया। इसमें लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी तब जाकर देश स्वतंत्र हुआ। शहीदों की याद करना, उन्हें श्रद्धांजलि देना, उनके याद में पौधारोपण करना हम सब का नैतिक दायित्व है। अन्य महत्वपूर्ण उपस्थित में डॉ ओम प्रकाश राय,डॉ कुमारी चंपा,डॉ स्नेहा सूची, रमैया कुमार सिंह, वरीय स्वयंसेवक समीर कुमार आदि रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक रितेश कुमार अंजलि कुमारी ,नेहा तिवारी,सालु कुमारी, मेधा सहाय ,प्रवीण कुमार, अभिषेक, उज्जवल संस्कार मिश्रा, वामसी पांडे नीतिश कु. सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल और जे.पी. गंगा पथ के बीच विकसित किये जाने वाले ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क का स्थल निरीक्षण किया।

rktvnews

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फार्मेसी काउंसिल के आनलाइन पंजीयन सुविधा का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:जिले में आमजनता को 24 और किसानों को 14 घंटे बिजली देने की कि जाए गारंटी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता 12 अप्रैल को ,राज्य की 16 जिला टीम दूधिया रौशनी में खेलेंगी मैच।

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड रविवार 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने संवैधानिक संस्थाओं पर कुछ लोगों द्वारा अनुचित टिप्पणियाँ करने पर चिंता व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment